Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Patient dies during hernia operation, chaos in hospital

Ghaziabad News: हर्निया ऑपरेशन के दौरान मरीज की मौत, अस्पताल में हंगामा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Patient dies during hernia operation, chaos in hospital
कौशांबी। थानाक्षेत्र स्थित यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में हर्निया ऑपरेशन के बाद मुजफ्फरनगर के भस्सी गांव निवासी उज्ज्वल चौधरी (35) की एक जून की देर रात करीब 1ः31 बजे मौत हो गई। मौत का पता चलते ही दो जून की सुबह करीब छह बजे से ही परिवार वाले और परिचितों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया। परिजन ऑपरेशन करने वाले चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्हें सामने बुलाने की मांग पर अड़े रहे।
विज्ञापन

मौके पर एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव फोर्स के साथ पहुंचे और लोगों को शांत कराया। करीब तीन घंटे तक चली बातचीत के बाद उज्ज्वल के पिता जितेंद्र सिंह की तरफ से तहरीर दी गई। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को मोर्चरी भिजवाया।
विज्ञापन


उज्ज्वल के चचेरे भाई आदित्य सिरोही ने बताया कि 23 मई को उज्ज्वल अस्पताल में अपनी जांच कराने के लिए आए थे। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें हर्निया होने और सर्जरी कराने की सलाह दी। इसके लिए उन्हें 26 मई को बुलाया गया। सर्जरी करीब चार घंटे चली। आरोप है कि इस दौरान आंत कट जाने का आरोप लगाया। 27 मई को उज्ज्वल ने पेट में दर्द होने की बात कही। डाक्टरों को उन्होंने बताया। इसके बाद नारियल पानी पीने को दिया गया। दवाई दी गई लेकिन आराम नहीं हुआ। उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती गई। 29 मई को दोबारा से सर्जरी हुई और वेंटिलेटर पर लाया गया। एक जून की देर रात करीब 1ः30 बजे उज्ज्वल की मौत हो गई। इसके बाद दो जून की सुबह से ही परिवार वाले अस्पताल में हंगामा करने लगे। करीब तीन घंटे तक हंगामा चलने के बाद एसीपी इंदिरापुरम ने लोगों को शांत करवाया और उनसे तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। आदित्य सिरोही ने बताया कि उज्ज्वल की शादी वर्ष 2014 में हुई थी। परिवार में पत्नी ईशा चौधरी और दो बेटी अवनी और वाणी हैं। दो भाइयों में उज्ज्वल बड़ा भाई था। वर्तमान में वह राजनगर एक्सटेंशन के अजनारा इंटीग्रिटी अपार्टमेंट में परिवार के साथ रहकर ई-कॉमर्स कंपनी में बतौर टीम लीडर काम कर रहे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल कौशांबी के सीएमएस ने बताया कि मरीज को अम्बिलिकल हर्निया, मोरबिड ओबेसिटी की समस्या के चलते भर्ती किया गया था। 26 मई को मरीज की रोबोटिक असिस्टेड सर्जरी की गई। 29 मई को मरीज ने सांस लेने में दिक्कत और पेट फूलने जैसी समस्याएं बताई थीं। इसके बाद मरीज को आईसीयू में शिफ्ट किया गया था। 29 मई को ही परफोरेशन पेरीटोनाइटिस के चलते दोबारा पेट की मेजर सर्जरी की गई। इसके बाद आईसीयू में वेंटीलेटर सपोर्ट पर रखा गया जहां संक्रमण और मल्टीपल ऑर्गन फेलियर जैसी विभिन्न परेशानियां रहीं, जिससे हालत और गंभीर बनी रही। दो जून की सुबह करीब 1:31 बजे मरीज का निधन हो गया। सर्जरी करने वाली टीम में डॉ. पीके सिन्हा, डॉ. वीएस पांडे और डॉ. संजय सिंह नेगी रहे।

इंदिरापुरम के एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में युवक के पिता की ओर से लापरवाही का आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और सीएमओ कार्यालय की जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed