{"_id":"6950165d4b3c0167950b0982","slug":"passport-fair-to-be-organised-at-five-post-office-passport-service-centres-2025-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: पांच डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लगेगा मेला, जानें टाइमिंग और किन-किन जिलों में होगा आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: पांच डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र पर लगेगा मेला, जानें टाइमिंग और किन-किन जिलों में होगा आयोजन
Sat, 27 Dec 2025 10:54 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, गाजियाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 27 Dec 2025 10:54 PM IST
सार
स्थानीय स्तर पर लगने वाले इस मेले में लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। आवेदकों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर टोकन प्रदान किए जाएंगे तथा उसी क्रम में लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद के क्षेत्राधिकार में आने वाले चार डाकघर पासपोर्ट सेवा केंद्रों पर पासपोर्ट मेला आयोजित किया जाएगा। क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी अनुज स्वरूप ने बताया कि यह विशेष अभियान विदेश मंत्रालय के दिशा-निर्देशों पर चरणबद्ध रूप से संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
मेला बागपत, अलीगढ़, मुज्जफरनगर, हाथरस और सहारनपुर में शाम तीन बजे से लेकर पांच बजे तक लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 29 और 30 दिसंबर को बागपत, पांच छह जनवरी को अलीगढ़, छह सात जनवरी को मुज्जफरनगर, सात से आठ जनवरी को हाथरस और आठ और नौ जनवरी को सहारनपुर में यह मेला लगेगा। अनुज स्वरूप ने बताया कि जिन आवेदकों की फाइलें लंबित हैं, उनको इसके लिए गाजियाबाद क्षेत्रीय पासपोर्ट सेवा केंद्र नहीं आना होगा। स्थानीय स्तर पर लगे इस मेले में इनका समाधान हो जाएगा। आवेदकों को पहले आओ–पहले पाओ के आधार पर टोकन प्रदान किए जाएंगे तथा उसी क्रम में लंबित फाइलों का निस्तारण किया जाएगा। सभी आवेदक दस्तावेजों की मूल प्रति और छायाप्रति के साथ उपस्थित रहना होगा।
विज्ञापन