फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   passion of making reels landed newly married couple in police station

रील की दीवानगी: बर्तन धोते-धोते घट गए फॉलोअर्स...थाने पहुंची पत्नी, पति बोला- खाना तक नहीं बनाती, ऐसे बनी बात

Wed, 11 Jun 2025 10:53 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/पिलखुवा
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़/पिलखुवा Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 11 Jun 2025 10:53 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के पिलखुवा की रहने वाली एक महिला थाने पहुंची और कहा कि बर्तन धोते-धोते फॉलोअर्स घट गए। महिला थाने में पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाया। लेकिन बाद में पुलिस ने समझौता कराया।

विज्ञापन
passion of making reels landed newly married couple in police station
महिला की सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : AI Photo

विस्तार

सोशल मीडिया पर रील बनाने की दीवानगी ने एक नवविवाहित जोड़े को थाने तक पहुंचा दिया। मामला सिर्फ घर के झगड़े का नहीं था, बल्कि सोशल मीडिया पर कुछ फॉलोअर्स का कम हो जाना था।

विज्ञापन

पत्नी का आरोप था कि बर्तन धोते-धोते उनके दो फॉलोअवर्स कम हो गए। उनकी रील की टाइमिंग बिगड़ गई। वहीं, पति ने आरोप लगाया कि हमेशा फोन हाथ में रहता है। वह न तो खाना बनाती है और न सफाई करती है। हालांकि पुलिस की काउंसलिंग के बाद दोनों के बीच समझौता हो गया। फिलहाल दोनों एक साथ रहने पर राजी हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिलखुवा क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी गौतमबुद्धनगर के दादरी निवासी युवक से हुई थी। कुछ दिन पहले दोनों के बीच विवाद हुआ और पत्नी नाराज होकर मायके लौट आई। उसने महिला थाने में पति के खिलाफ तहरीर दी। इसमें दहेज उत्पीड़न जैसे आरोप लगाए थे। मामला महिला थाने पहुंचा तो पुलिस ने पति-पत्नी को बुलाकर काउंसलिंग शुरू की, तो पूरा मामला सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंक गए।
विज्ञापन

पति का आरोप था कि उसकी पत्नी दिन-रात रील बनाने में लगी रहती है। न खाना बनाती है, न सफाई करती है। वहीं, पत्नी ने उल्टा पति पर गुस्सा जाहिर करते हुए कहा, उन्होंने मुझे बर्तन धोने भेज दिया, इतने में उसके दो फॉलोअर्स कम हो गए। मेरी रील की टाइमिंग बिगड़ गई।

करीब चार घंटे तक महिला थाने में आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चलता रहा। ऐसे में कभी हंसी तो कभी गुस्से का माहौल बना रहा। सीओ जितेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों के बीच आपसी समझौता हो गया है। दोनों ने अपनी गलती मानी और अब साथ मिलकर पारिवारिक जीवन शांतिपूर्वक बिताने का निर्णय लिया है। दोनों साथ रहने पर राजी हो गए हैं।

ये भी पढ़ें: ठेकेदार निकला गद्दार: गाजियाबाद में 15 दिन बाद लूट का खुलासा, मुठभेड़ के बाद पकड़ा लुटेरा; पैर में लगी गोली


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed