फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Passenger came between train and platform, RPF saved his life

Ghaziabad News: ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच आया यात्री, आरपीएफ ने बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
Passenger came between train and platform, RPF saved his life
गाजियाबाद। गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर रविवार रात को पानी पीने के लिए उतरे यात्री का पैर सुहेलदेव एक्सप्रेस ट्रेन व प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। आरपीएफ के एएसआई राजेंद्र सिंह व सिपाही सतेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए यात्री को सकुशल बाहर खींच लिया। यात्री ने आरपीएफ जवानों का आभार जताया।
विज्ञापन

आरपीएफ निरीक्षक यशवंत सिंह ने बताया कि सुहेलदेव एक्सप्रेस रविवार को प्लेटफार्म नंबर दो पर 19:24 बजे आई। ट्रेन रुकी तो उसमें सवार यात्री पानी पीने के लिए उतर गया। 19:26 पर ट्रेन चल दी तो यात्री दौड़कर ट्रेन में चढ़ने लगा। संतुलन बिगड़ने से यात्री का पैर ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच में फंस गया। वह नीचे के तरफ जाने वाला था, तभी ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ एएसआई राजेंद्र सिंह व सिपाही सतेंद्र कुमार ने तत्परता दिखाते हुए उसको बाहर खींच लिया। यात्री ने पूछताछ में अपना नाम महेंद्र कुमार निवासी फरवा, मुंशीगंज, अमेठी बताया। वह आनंद विहार से सुल्तानपुर जा रहा था। यात्री को मामूली चोट आई। इसके बाद यात्री ट्रेन में बैठकर गंतव्य के लिए रवाना हो गया। उधर, यात्री का पैर फंसा हाेने व उसको बचाते हुए सीसीटीवी फुटेज की वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed