फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Partner cheats Rs 39 lakh from woman living in co-relationship

Ghaziabad News: सह संबंध में रह रही महिला से पार्टनर ने ठगे 39 लाख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Partner cheats Rs 39 lakh from woman living in co-relationship
गाजियाबाद। क्रासिंग रिपब्लिक में रहने वाली महिला ने अपने पार्टनर पर 39 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उनकी मुलाकात करीब 12 साल पहले लाल कुआं निवासी अशोक से हुई थी। तभी से वह सह संबंध में रह रही थीं। आरोपी ने उनका विश्वास जीतकर उनसे 25 लाख रुपये नकद ले लिए। इसके बाद 14 लाख रुपये उनसे अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। इसके बाद आरोपी ने उनसे संबंध खत्म कर लिए। उन्होंने आरोपी से अपने रुपये मांगे तो उसने उनको जान से मारने की धमकी दी। आरोपी के डर की वजह से उन्होंने खुद को घर में कैद कर लिया। मामले में अब उन्हाेंने हिम्मत जुटाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन


जमीन दिलाने के नाम पर 18 लाख की ठगी
वेव सिटी क्षेत्र के गांव नायफल में दो भाइयों की पूर्व में अधिग्रहित हुई जमीन को खरीदार को दिखाकर दिखाकर व्यापारी से 18 लाख की ठगी की घटना सामने आई है। पीड़ित सुदेश यादव ने मामले में गांव शाहपुर बम्हेटा निवासी आजाद और नरेश के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सुदेश ने बताया कि आरोपी ने उसे नायफल स्थित अपनी जमीन को बेचने की बात कही। उनको जमीन पसंद आई तो सौदा एक करोड़ सत्तर लाख साठ हजार रुपये में तय हो गया। जिसका रजिस्ट्रार कार्यालय में एग्रीमेंट होने पर 14 लाख रुपये अग्रिम धनराशि के रूप में दे दी। जबकि चार लाख रुपये स्टांप आदि का खर्चा आया। जबकि पीड़ित को मौके पर पता चला कि जमीन 2010 में अधिग्रहित की जा चुकी है। जब यह बात आरोपियों को बताई तो आजाद व नरेश ने उसका पैसा मय खर्च के वापस करने का वादा किया। दो महीने बाद भी आरोपियों ने पीड़ित को पैसा वापस नहीं दिया और जान से मारने की धमकी दी। एसीपी सलोनी अग्रवाल ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी के नाम पर 88 हजार का लगा चूना
राजनगर एक्सटेंशन की पाम रिसोर्ट सोसायटी में संदीप शर्मा से रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर अवलोक शर्मा ने 88 हजार की ठगी कर ली। आरोपी ने दावा किया था उसकी बरेली में रेलवे के अधिकारियों से अच्छी जान पहचान है। वह उनकी नौकरी लगवा सकता है। लेकिन महीनों का समय बीतने के बाद भी उनकी कहीं नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने थाने में मधुबन बापूधाम में शिकायत दर्ज कराई है।
25 लाख रुपये हड़पने का आरोप
राजनगर की गौर कास्केड सोसायटी के राकेश जैन ने साझीदार पर 25 लाख का ऋण लेकर न चुकाने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली निवासी जसवंत ने उनसे 25 लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उसने साढ़े सात लाख रुपये के चेक उनको दिए, जिनको खाते में लगाया गया तो वह बाउंस हो गए।

90 हजार रुपये पेटीएम करा ठगे
नंदग्राम थाना क्षेत्र में राजनगर एक्सटेंशन की रिवर हाईटस सोसायटी में पीयूष मिश्रा से साइबर ठग ने झांसा देकर 90 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसके अलावा ब्लिंक किट एप्लीकेशन पर बुक किए गए ऑर्डर के रुपये वापस कराने के नाम ललित कुमार से 97 हजार की ठगी हो गई। मामले में ललित कुमार ने नंदग्राम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed