फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parliament of World Religions will be organized in Mahakumbh: Yeti Narasimhanand

महाकुंभ में आयोजित किया जाएगा विश्व धर्म संसद : यति नरसिंहानंद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2024 01:49 AM IST
विज्ञापन
Parliament of World Religions will be organized in Mahakumbh: Yeti Narasimhanand
गाजियाबाद। श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने सोमवार को आरडीसी में एक आपात बैठक की। इस दौरान उनकी सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाने पर वह पुलिस अधिकारियों पर भड़क गए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कुछ स्वार्थी अधिकारी उनकी हत्या कराना चाहते हैं। सुरक्षा व्यवस्था नहीं बढ़ाने पर उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ में धर्म संसद का आयोजन करने की बात कही। साथ ही महाकुंभ के समापन के बाद मुख्यमंत्री आवास पर प्रदर्शन की बात कही। बैठक में उस निर्णय पर चिंता जताई, जिसमें पुलिस ने महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को सुरक्षा देने की आवश्यकता को नकार दिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पत्र के माध्यम से महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी को बताया कि उनको वाई श्रेणी की सुरक्षा की आवश्यकता नहीं है। बैठक में यति अभयानंद, हिंदूवादी विचारक विनोद सर्वोदय, शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश आहूजा, अनिल यादव, अक्षय त्यागी, मुकेश त्यागी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार की जा चुकी है हत्या की कोशिश
यति ने कहा कि भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश व अफगानिस्तान सहित पूरी दुनिया में महामंडलेश्वर के सर तन से जुदा करने के फतवे जारी किए जा चुके हैं। नवरात्र में उनकी हत्या के लिए शिवशक्ति धाम डासना पर हमला किया जा चुका है। ऐसे में पुलिस के इस आकलन से हिन्दू संगठनों में आक्रोश है।

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

-फोटो 51 : अलाव सेंककर सर्दी दूर भगाने का प्रयास करते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed