{"_id":"65ea0b6b4846e441310fc834","slug":"parking-will-become-expensive-at-five-places-in-the-city-from-next-week-ghaziabad-news-c-30-gbd1015-326497-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: शहर में पांच स्थानों पर अगले सप्ताह से महंगी होगी पार्किंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: शहर में पांच स्थानों पर अगले सप्ताह से महंगी होगी पार्किंग
विज्ञापन
गाजियाबाद। शहर में पांच स्थानों पर अगले सप्ताह से वाहनों की पार्किंग महंगी हो जाएगी। नगर निगम ने 13 पार्किंग स्थलों की निविदा नए सिरे से आवंटित की थी, जिनमें पांच पार्किंग स्थलों के ठेकों का आवंटन कर दिया गया है। इसी सप्ताह ठेकेदारों को कब्जा दे दिया जाएगा। नए सिरे से आवंटित पार्किंग में वाहन खड़ा करने पर दोगुना शुल्क देना होगा। यह शुल्क छह घंटे के लिए मान्य होगा। छह घंटे से ज्यादा समय तक वाहन खड़ा करने पर जेब और ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
नगर निगम ने ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर के नीचे 30 दोपहिया और 75 कारों के लिए पार्किंग का ठेका आवंटित किया है। इसके अलावा शिवा टावर के बाहर 20 साइकिल और 60 दोपहिया, नेहरू नगर यशोदा अस्पताल के बाहर 50 साइकिल, 150 दोपहिया और 100 कार, पुरानी सब्जी मंडी में 20 साइकिल और 80 दोपहिया के अलावा वैशाली सेक्टर-4 में श्री कृष्ण वाटिका पर 20 साइकिल, 50 दोपहिया और 30 कारों के लिए ठेकों का आवंटन कर दिया है। ठेकेदार अगले सप्ताह से शुल्क वसूलना शुरू कर देंगे। वहीं, मोहन नगर सरदार पटेल संस्थान के बराबर में 100 ऑटो, श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क के बाहर 80 वाहन, नवयुग मार्केट में पंजाब नेशनल व इलाहबाद बैंक के बाहर 120 वाहन, आरटीओ कार्यालय के बाहर 220 वाहन, नवयुग मार्केट में पोस्ट ऑफिस से स्टेट बैंक तक 60 वाहन, ऑपुलेंट मॉल के बाहर 240 वाहन, मोहननगर मीटा कंपनी से वर्ल्ड स्क्वायर मॉल तक 200 वाहन, तहसील कंपाउंड में मदर डेयरी के पास 90 वाहनों की पार्किंग का आवंटन खुली बोली से किया जाना प्रस्तावित है।
-- -- -- -- -- -- -
कितना पड़ेगा जेब पर बोझ
वर्तमान में संचालित पार्किंग में साइकिल के लिए 5, दोपहिया के लिए 10 और कार के लिए 20 रुपये प्रति 12 घंटे दरें निर्धारित हैं। नए सिरे से आवंटित पार्किंग में साइकिल के लिए 10, दोपहिया के लिए 20 और कार के लिए 40 रुपये प्रति छह घंटे दरें निर्धारित होंगी। छह घंटे से ज्यादा समय तक वाहन खड़ा करने पर साइकिल के लिए 20, दोपहिया के लिए 40 और कार के लिए 80 रुपये देने होंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -
पार्किंग संचालकों की मनमानी रोकने के लिए नियम-शर्तें निर्धारित की गई हैं। नियमों का उल्लंघन करने पर पार्किंग स्थल पर वसूली करने वाले कर्मचारी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। पार्किंग स्थलों पर असामाजिक गतिविधियां संचालित मिलने पर ठेका निरस्त कर दिया जाएगा।
- डॉ. संजीव सिन्हा, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी