फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Parcel not delivered even after two months; complaint filed at postal grievance forum

Ghaziabad News: दो महीने बाद भी नहीं पहुंचा पार्सल, डाक अदालत में शिकायत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Parcel not delivered even after two months; complaint filed at postal grievance forum
गाजियाबाद। डाक सेवाओं को बेहतर बनाने के दावों के बीच पार्सल की डिलीवरी में लापरवाही का मामला सामने आया है। दो महीने बाद भी जरूरी पार्सल नहीं मिलने पर प्रज्ञा विहार निवासी केहर सिंह ने बृहस्पतिवार को राजनगर में आयोजित डाक अदालत में शिकायत दर्ज कराई। उनका आरोप है कि इस दौरान तीन से चार बार डिलीवरी के मैसेज आए, लेकिन पार्सल उन तक नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

केहर सिंह के अनुसार, दो महीने पहले बाहर से उनका जरूरी पार्सल आना था। इसके बाद से वह पार्सल मिलने का इंतजार कर रहे हैं। डिलीवरी के संदेश आने के बावजूद पार्सल नहीं मिला तो उन्होंने प्रधान डाकघर से लेकर बजरिया स्थित आरएमएस कार्यालय तक कई चक्कर लगाए। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। उन्होंने डाक अदालत में शिकायत देकर पार्सल दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

----
आर्टिकल नंबर से होगी तलाश
बजरिया डाकघर के सीनियर पोस्टमास्टर दिनेश शर्मा ने बताया कि शिकायत मिली है। संबंधित व्यक्ति से आर्टिकल नंबर और पार्सल की जानकारी मांगी गई है। सिस्टम में इसे ट्रेस कर जल्द तलाशने और संबंधित व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed