फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Panchayat elections: Interim publication of voter list will be released today

पंचायत चुनाव : आज जारी होगा मतदाता सूची का अंतरिम प्रकाशन

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
Panchayat elections: Interim publication of voter list will be released today
गाजियाबाद। पंचायत चुनाव की मतदाता पुनरीक्षण सूची 23 दिसंबर को प्रकाशित की जाएगी। मतदाता 30 दिसंबर तक इस पर अपनी आपत्ति दर्ज करवा सकेंगे। प्रत्येक आपत्ति को निस्तारित करने के बाद छह फरवरी को अंतिम सूची जारी की जाएगी। इसके बाद सूची में कोई फेरबदल नहीं किया जाएगा।जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी विशाल सिंह ने बताया कि मंगलवार को अंतरिम प्रकाशन विकासखंड कार्यालय, तहसील, संबंधित मतदान केंद्र और जिला निर्वाचन कार्यालय जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद दावे आपत्तियां दर्ज की जाएंगी। उन्होंने बताया कि अगर किसी मतदाता को लगता है कि वह योग्य है फिर भी नाम कट गया है या फिर किसी को कुछ अपडेट करवाना है तो उनको आपत्ति दर्ज करवानी होगी। इसके लिए उन्हें 30 दिसंबर तक समय दिया जाएगा। इसके लिए वह संबंधित बीएलओ या फिर अन्य प्रशासनिक या चुनाव अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। जिस तथ्य पर आपत्ति की जाएगी उससे संबंधित साक्ष्य (दस्तावेज) भी मतदाता को उपलब्ध करवाना होगा। अगर आपत्ति सही पाई जाती है तो सूची में नाम दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed