{"_id":"688fb8a98b091a0c200341f4","slug":"panchayat-called-to-resolve-dispute-between-husband-and-wife-in-muradnagar-stone-pelting-took-place-between-two-parties-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-106800-2025-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: मुरादनगर में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: मुरादनगर में पति-पत्नी का विवाद सुलझाने के लिए बुलाई पंचायत, दो पक्षों में हुई पत्थरबाजी
विज्ञापन
मुरादनगर। भटनागर वाली गली स्थित लक्ष्मी गार्डन फार्म हाउस में रविवार को पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत बुलाई गई थी। पंचायत के दौरान दोनों पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामला गाली गलाैज से मारपीट तक पहुंच गया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले व पत्थबाजी हुई। इस संघर्ष में छह लोग घायल हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मोदीनगर निवासी युवक व युवती का शादी के कुछ समय बाद से विवाद चला आ रहा था। रविवार को पति पत्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए मुरादनगर मे उनके रिश्तेदार ने भटनागर वाली कॉलोनी स्थित लक्ष्मी गार्डन फार्म हाउस में एक पंचायत बुलाई थी। पंचायत में दोनों पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़़ा कि दोनों पक्ष आमने सामन आ गए। दोनों पक्षो में जमकर मारपीट होने लगे और एक दूसरे से धारदार हथियार से वार किए गए। इतना ही नहीं दस मिनट तक पत्थरबाजी भी हुई। अचानक पथराव से मौके पर अफरा तफरी का माहौल बना रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
इस संघर्ष मोईनुद्दीन, साकिर, अकरम, दूसरे पक्ष से इमरान, रिजवान, इरफ़ान घायल हो गये। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी कर रही है।