{"_id":"6b02f6959537e4e1f4096d33","slug":"pals-polio-abhiyan-ghaziabad-news-c-30-1-gbd1012-1027647-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: पोलियो अभियान में पहले दिन 2.81 लाख बच्चों को पिलाई गई खुराक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: पोलियो अभियान में पहले दिन 2.81 लाख बच्चों को पिलाई गई खुराक
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिले के 1648 बूथों पर चला अभियान, आज से घर-घर पहुंचेंगी स्वास्थ्य विभाग की टीमें
माई सिटी रिपोर्टर
गाजियाबाद। जिले में पल्स पोलियो अभियान के तहत रविवार को बूथ दिवस पर 2,81,465 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई। इसके लिए जिले में 1648 बूथ बनाए गए थे। अभियान की शुरुआत एचडब्ल्यूसी मालीवाड़ा केंद्र से हुई। अब सोमवार से स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाएंगी।
अभियान के दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल के नेतृत्व में निगरानी की गई। विभिन्न क्षेत्रों में तैनात नोडल अधिकारियों ने बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अभियान के संचालन में डब्ल्यूएचओ, यूएनडीपी, जीरो डोज और गावी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भी सहयोग किया।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. नीरज अग्रवाल ने बताया कि बूथ दिवस के बाद घर-घर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का अभियान चलाया जाएगा। सीएमओ डॉ. सचिन वैश्य ने अभिभावकों से अपील की कि पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक अवश्य पिलवाएं। साथ ही घर पहुंचने वाली स्वास्थ्य विभाग की टीमों का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा दवा पीने से छूट न जाए।