फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Paint dealer's GST evasion of Rs 19.66 crore caught

Ghaziabad News: पेंट डीलर की 19.66 करोड़ रुपये की जीएसटी चोरी पकड़ी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:21 AM IST
विज्ञापन
Paint dealer's GST evasion of Rs 19.66 crore caught
गाजियाबाद। राज्यकर विभाग की टीम ने इंदिरापुरम स्थित पेंट बनाने वाली नामचीन कंपनी के डीलर की फर्म की ओर से की गई 19.66 करोड़ की जीएसटी चोरी पकड़ी है। आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के माध्यम से अपने कार्यालय में बैठकर ही अधिकारियों ने इस फर्म की ओर से दाखिल की गई जीएसटी रिटर्न के आंकड़े खंगाल डाले। इसके बाद फर्जीवाड़ा करके लिए गए आईटीसी क्लेम के माध्यम से की गई इस बड़ी चोरी का खुलासा किया। अधिकारियों ने इस फर्म संचालक को सबूतों के साथ नोटिस जारी किया तो टैक्स चोरी की यह 19.66 करोड़ की रकम सरकार के खाते में जमा कराई गई।
विज्ञापन

जोन-दो के अपर आयुक्त दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रतिमाह व्यापारियों की ओर से दाखिल की गई रिटर्न का विभागीय स्तर पर परीक्षण कराया जाता है। फर्म की ओर से माल खरीद-बिक्री के लिए जारी किए गए ई-वे बिल से लेकर आईटीसी क्लेम के डाटा को खंगाला गया। उन्होंने बताया कि कॉरपोरेट सर्किल के ज्वाइंट कमिश्नर दीपरतन की ओर से कराई गई फर्मों की जांच में पाया गया कि एक फर्म संचालक ने वर्तमान वित्तीय वर्ष में की गई खरीद पर 19.66 करोड़ रुपये ज्यादा आईटीसी क्लेम किया है। जांच के बाद फर्म संचालक को नोटिस जारी किया गया। फर्म संचालक गलत तरीके से आईटीसी क्लेम लेने से इनकार किया तो जीएसटी टीम ने सबूत थमा दिए। इसके बाद फर्म संचालक ने यह रकम सरकार के खाते में जमा कराई।
विज्ञापन

एआई टूल कर चोरी पकड़ने में कर रहा मदद
अपर आयुक्त ग्रेड-1 दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया गया कि ऑनलाइन जीएसटी रिटर्न प्रक्रिया के तहत विभाग के पास ऐसे कई आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस टूल हैं जिनके माध्यम से जीएसटी पोर्टल पर ही फर्म की सभी गतिविधियों, खरीद-बिक्री की जानकारी विभागीय अधिकारी के सामने प्रदर्शित होने लगती हैं। टैक्स चोरी की सूचना भी विभागीय डैशबोर्ड पर उपलब्ध हो जाती है। इस सूचना के बाद विभागीय अधिकारी पंजीकृत फर्मों से संबंधित कई प्रकार का अनुसंधान करते हैं। इनमें टैक्स कंप्लाइंसेज की निगरानी कर रिटर्न दाखिल न करने वालों की पहचान कर ली जाती है। इसके बाद कार्रवाई शुरू की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed