फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Paid a fine of Rs 1.01 crore, yet people are playing with their lives

Ghaziabad News: 1.01 करोड़ का जुर्माना भरा, फिर भी जान से खिलवाड़ कर रहे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 30 Mar 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Paid a fine of Rs 1.01 crore, yet people are playing with their lives
गाजियाबाद। लोगों ने चालान कटने के बाद 1.01 करोड़ का जुर्माना दो माह में ही भर दिया। इसके बावजूद लोग यातायात नियमों का पालन करने के बारे में नहीं सोच रहे हैं। कमिश्नरेट बनने के बाद पुलिस ने यातायात नियमों का पालन कराने के सख्ती बढ़ाई, जागरूकता अभियान चलाए, चालान की कार्रवाई कई गुना कर दी। इसके बावजूद लोग अपने साथ दूसरों की जान के साथ खिलवाड़ कर यातायात नियमों का उल्लंघन कर वाहन दौड़ा रहे हैं।
विज्ञापन


पिछले साल बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के पुलिस ने 5,61,376 चालान किए जो 2022 की तुलना में 10 गुना ज्यादा है। वहीं, सभी चालान मदों में पुलिस ने 8.73 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जबकि 2022 में जुर्माना वसूलने की राशि केवल 3.68 करोड़ रुपये थे। इसके बावजूद लोग बाज नहीं आ रहे हैं। वहीं, 2024 में फरवरी तक 1.01 करोड़ रुपये जुर्माना वसूला जा चुका है।
विज्ञापन


2024 में दो माह में भी 63,076 लोगों ने बिना हेलमेट के वाहन चलाए हैं, जिनके पुलिस ने चालान काटे। 2023 में सितंबर तक सड़क हादसों में 262 लोगों की जान गई, जबकि 518 लोग घायल हुए। पुलिस लगातार लोगों को यातायात नियमों का उल्लंघन करने के लिए जागरूक कर रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर हेलमेट पहनने की अपील की जा रही है। हाल ही में पुलिस ने लोगों को हेलमेट वितरित कर जागरूक किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कल्पना सक्सेना का कहना है कि यातायात नियमों का पालन करने के लिए लोगों से अपील की जा रही है। समय-समय पर जागरूकता कार्यक्रम करके भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।



चालान की कार्रवाई

वर्ष


बिना हेलमेट
तीन सवारी
नाबालिग सीज वाहन
2022


56556

8538

126
6970








2023


561376
44431

234 7970

2024 (फरवरी तक)
63076

7004

7 1434



वसूला जुर्माना

वर्ष


राशि

2022-

3,68,71,000 रुपये

2023-

8,73,73,500 रुपये

2024(फरवरी तक)- 1,01,29,700 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed