फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Packaging factory was running without NOC

Ghaziabad News: बिना एनओसी के चल रही थी पैकेजिंग फैक्टरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jun 2024 02:26 AM IST
विज्ञापन
Packaging factory was running without NOC
साहिबाबाद। ट्रॉनिका सिटी औद्योगिक क्षेत्र की सनमति पैकेजिंग प्राइवेट लिमिटेड में भीषण आग लगने के बाद उद्यमी की बड़ी लापरवाही सामने आई है। अग्निशमन विभाग की जांच में आया कि उद्यमी ने आग बुझाने के यंत्र लगाने के बावजूद विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र को रिन्यू नहीं कराया था। लोनी के फायर स्टेशन ऑफिसर गौरव कुमार ने कई बार उद्यमी को जांच अभियान के दौरान स्प्रिंकलर यूनिट लगाने के लिए कहा था। उन्होंने बताया कि 13 जून को भी फैक्टरी के अंदर रखे माल में आग लगी थी लेकिन अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग को काबू पा लिया था।
विज्ञापन

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल ने बताया कि फैक्टरी मालिक ने अग्निशमन विभाग से एनओसी नहीं ली हुई थी। उन्हें कई बार एनओसी लेने के लिए कहा गया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गनीमत रही कि भीषण आग से कोई जनहानि नहीं हुई। शाम साढ़े सात बजे तक दमकलकर्मियों ने कड़ी मशक्कत से आग को काबू पा लिया हालांकि, आग की तपिश से फैक्टरी की दीवार और छत गिर गईं जबकि पूरी इमारत क्षतिग्रस्त हो गईं। आग बुझाने के लिए मुज्जफरनगर, बागपत, हापुड़, मेरठ, नोएडा, गाजियाबाद और अन्य जगहों से गाड़ियों को बुलाया गया। करीब 20 गाड़ियों ने 100 से ज्यादा चक्कर लगाकर शाम साढ़े बजे तक काबू पा लिया।
विज्ञापन

दस घंटे तक अग्निशमन कर्मियों ने खिड़कियों से चलाया अभियान :
सुबह साढ़े नौ बजे से शाम तक साढ़े सात बजे तक अग्निशमन विभाग के कर्मियों को सराहनीय कार्य रहा। भीषण आग के बीच दमकलकर्मियों ने बराबर की फूड प्रोसेसिंग फैक्टरी में खिड़कियों से पानी की बौछार मारकर आग बुझाने का काम किया। वहीं, पैकेजिंग फैैक्टरी की दीवार तिरछी होने के बावजूद दमकलकर्मी कई बार अपनी जान को जोखिम में डालते नजर आए। शाम छह बजे दमकलकर्मियों ने बराबर की मिश्रा हाइड्रोपावर प्राइवेट लिमिटेड में दीवार के सहारे लोहे की सीढ़ी लगाकर होज पाइप से पानी की बौछार मारकर आग को शांत करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

10 घंटे तक भूखे-प्यासे दौड़ते और आग बुझाने में जुटे रहे अधिकारी-दमकलकर्मी :
सुबह से शाम तक करीब दस घंटे तक आग काबू करने में जुटे दमकलकर्मी भूखे-प्यासे रहे। औद्योगिक क्षेत्र में शनिवार को कर्मचारियों की संख्या कम होने और लगातार दमकल की गाड़ियां आने की वजह से खाने-पीने की दुकानें बंद हो गई थीं। ऐसे में अधिकारी और दमकलकर्मी भूखे-प्यासे ही काम में जुटे थे। हालांकि आसपास फैैक्टरी के लोगों ने पानी की बोतल देकर मदद का प्रयास किया लेकिन ज्यादा दमकलकर्मियों को मदद नहीं मिल पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed