फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Owner of counterfeit medicine factory was hiding in a Ghaziabad hotel; spurious medicines worth crores found in Dehradun.

Ghaziabad News: गाजियाबाद के होटल में छिपा था नकली दवा फैक्टरी का मालिक, देहरादून में मिलीं करोड़ों की नकली दवाएं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
Owner of counterfeit medicine factory was hiding in a Ghaziabad hotel; spurious medicines worth crores found in Dehradun.
स्वाट टीम ने नकली दवाई पकड़ी। - फोटो : Archive
गाजियाबाद। नामचीन दवा कंपनियों के नाम पर नकली दवाएं बनाने वाले गिरोह का गाजियाबाद पुलिस ने पर्दाफाश किया है। स्वाट टीम ने देहरादून में छापेमारी कर एक मकान में संचालित नकली दवा फैक्टरी पकड़ी है। यहां से करोड़ों रुपये कीमत की नकली दवाएं बरामद की गई हैं। कार्रवाई फैक्टरी संचालक की गाजियाबाद के एक होटल से गिरफ्तारी के बाद की गई।
विज्ञापन

एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि लखनऊ के थाना अमीनाबाद में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की ओर से उत्तराखंड में संचालित नकली दवा फैक्टरी से देशभर में दवाओं की आपूर्ति किए जाने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। बुधवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि नकली दवाओं की आपूर्ति से जुड़ा रुड़की निवासी राजेंद्र उर्फ अरुण टूंडा दुहाई स्थित एक होटल में छिपा हुआ है।
विज्ञापन

सूचना के आधार पर स्वाट टीम ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने देहरादून स्थित अपनी फैक्टरी के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पुलिस और विभागीय टीम देहरादून के परवाल क्षेत्र में देवीपुर न्यू हाईवे रोड स्थित एक मकान में पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

मकान पर उत्तरांचल मेडिकल इंस्टीट्यूट एंड रिसर्च फाउंडेशन का बोर्ड लगा हुआ था। जांच के दौरान वहां नामचीन दवा कंपनियों के नाम से नकली दवाएं तैयार होती मिलीं। कार्रवाई के दौरान देहरादून के थाना बसंत विहार की पुलिस और ड्रग इंस्पेक्टर भी मौजूद रहे।

इन कंपनियों के नाम से तैयार हो रही थीं नकली दवाएं
एडीसीपी अपराध ने बताया कि फैक्टरी से सिप्ला, ल्यूपिन, डॉ. रेड्डीज, एल्डर, माइक्रो, मैनकाइंड, इंटास, एबॉट, सन फार्मा, एरिस्टो, मैकलियोड्स और जाइडस समेत कई नामचीन कंपनियों के नाम से तैयार नकली दवाएं बरामद हुई हैं। बरामद दवाओं की बाजार कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और देशभर में इसकी सप्लाई के बारे में जानकारी जुटा रही है।

स्वाट टीम ने नकली दवाई पकड़ी।

स्वाट टीम ने नकली दवाई पकड़ी।- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed