फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Outsiders will not get admission in GDA

जीडीए में बाहरी लोगों को नहीं मिलेगा प्रवेश

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 05:32 PM IST
विज्ञापन
Outsiders will not get admission in GDA
जीडीए कार्यालय फाइल फोटो - फोटो : AMAR UJALA
सबहेड- प्राधिकरण ने 100 फ़ीसदी कर्मचारियों के साथ काम करने की दी मंजूरी, बाहरी लोगों के आने पर अगले आदेश तक जारी रहेगी रोक - सिंगल विंडो सिस्टम व मोबाइल ऐप के जरिए ऑनलाइन कर सकेंगे आवेदन व शिकायतें - सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के बाद ही प्रवेश कर सकेंगे कर्मचारी और अधिकारी माई सिटी रिपोर्टर गाजियाबाद। जीडीए ने सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को कार्यालय आने के आदेश जारी कर दिए हैं। प्राधिकरण में बाहरी लोगों के कार्यालय में आने पर लगी रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी। प्राधिकरण में किसी समस्या के समाधान और शिकायत के लिए लोगों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। दूसरी ओर कर्मचारियों और अधिकारियों को सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया को अंजाम देने के बाद ही प्राधिकरण परिसर में प्रवेश मिलेगा। जीडीए सचिव की ओर से जारी किए गए निर्देशों का कर्मचारियों और अधिकारियों ने पालन करना शुरू कर दिया है। शासन से मिले आदेश के बाद जीडीए सचिव ने सभी स्टाफ को काम पर आने के निर्देश जारी किए हैं। प्राधिकरण ने कार्यालय आने वाले कर्मचारियों के लिए भी दिशा निर्देश जारी किए हैं। कर्मचारियों को सैनिटाइजेशन की प्रक्रिया के साथ-साथ सोशल डिस्टेंसिंग का गंभीरता से पालन करना होगा। सैनिटाइजेशन के लिए प्राधिकरण कार्यालय के मुख्य द्वार पर हाथ धोने और सैनिटाइजेशन की व्यवस्था की गई है। कोरोना वायरस के प्रभाव को देखते हुए प्राधिकरण ने सुरक्षा के मद्देनजर बाहरी लोगों के आने पर लगी पाबंदी को जारी रखने के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने साफ किया है कि प्राधिकरण में किसी भी काम के लिए लोगों को सिंगल विंडो सिस्टम के जरिए ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जीडीए सचिव ने ऑनलाइन आने वाली शिकायतों का निस्तारण तत्काल प्रभाव से करने के सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। ऐसे में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ काम को अंजाम देना शुरू कर दिया है। प्राधिकरण परिसर में लगी लिफ्ट के प्रयोग पर पहले रोक लगा दी गई थी। के संचालन के बाबत जल्द निर्णय लिया जाएगा। ---------- प्राधिकरण परिसर में थूकने पर लगेगा जुर्माना जीडीए अधिकारियों ने साफ किया है कि कोरोना के मद्देनजर जारी की गई गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करना होगा। दिशा निर्देशों के तहत अगर कोई व्यक्ति प्राधिकरण परिसर में थूकता है तो उससे जुर्माना वसूला जाएगा। साथ ही पत्रावली यों के पन्ने पलटने के लिए थूक का प्रयोग पूरी तरह से वर्जित होगा। पन्नों को पलटने के लिए कर्मचारियों को पानी का प्रयोग करना होगा। ----------------- कोट... प्राधिकरण में कोरोना वायरस के प्रभाव के चलते बाहरी लोगों के प्रवेश पर पाबंदी जारी रहेगी। लोग ऑनलाइन सिंगल विंडो सिस्टम या फिर मोबाइल ऐप के जरिए अपनी शिकायतें दर्ज करा सकेंगे। ऑनलाइन शिकायतों का निश्चित समय सीमा के अंदर निस्तारण कराया जाएगा। - संतोष कुमार राय, सचिव, जीडीए ----
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed