{"_id":"69efc77342f8170f60085e2f","slug":"out-of-control-truck-crashes-into-councilors-parked-car-and-a-pedestrian-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-109344-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक ने सभासद की खड़ी कार और राहगीर को मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: बेकाबू ट्रक ने सभासद की खड़ी कार और राहगीर को मारी टक्कर
विज्ञापन
दिल्ली मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप के पास बेकाबू कार ने हार्डवेयर स्टोर के बाहर खड़े कई
मोदीनगर। दिल्ली-मेरठ मार्ग पर तहसील मुख्यालय के समीप रविवार शाम एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी सभासद की कार में टक्कर मारने के बाद राहगीर को रौंद दिया। इसके अलावा सोमवार दोपहर सीकरी पेट्रोल पंप के समीप एक बेकाबू कार ने दुकान के बाहर खड़ी कार और बाइक को टक्कर मार दी। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज की है।
पहली घटना रविवार की शाम को हुई। नगर पालिका परिषद के भाजपा सभासद संदीप सांगवान रविवार शाम दिल्ली-मेरठ मार्ग पर कादराबाद के समीप सड़क किनारे कार खड़ी कर किसी से बात कर रहे थे। तभी गाजियाबाद की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार में टक्कर मारने के बाद राहगीर सतपाल निवासी गांव रोरी को रौंद दिया। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और सतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। सतपाल को उपचार के लिए नगर के जीवन अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया वहां उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। टक्कर मारने के बाद आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि सभासद की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। इसके अलावा सोमवार दोपहर दिल्ली-मेरठ मार्ग स्थित सीकरी पेट्रोल पंप के समीप हार्डवेयर स्टोर के सामने खड़ी बाइक और कार को एक अन्य तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक और दोनों कार क्षतिग्रस्त हो गईं। हादसे में बाइक सवार मीडियाकर्मी बिजेन्द्र भारती मामूलीरूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची महामाया चौकी पुलिस ने आरोपी कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है। एसीपी मोदीनगर ने बताया कि घटना की तहरीर अभी प्राप्त नहीं हुई है।