{"_id":"6ac807b1c386caaae40135c0","slug":"our-air-warriors-are-our-greatest-strength-ready-for-any-situation-air-force-chief-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25149-2026-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत, हर स्थिति के लिए है तैयार: वायु सेना प्रमुख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत, हर स्थिति के लिए है तैयार: वायु सेना प्रमुख
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। भारतीय वायुसेना ने बृहस्पतिवार को हिंडन एयरफोर्स स्टेशन में अपना 94वां स्थापना दिवस पूरे सैन्य गौरव और भव्यता के साथ मनाया। वायुसेना ने दुनिया को अपनी ताकत, तैयारी और प्रतिबद्धता का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए वायुसेना प्रमुख एपी सिंह ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि किसी भी वायुसेना के पास दुनिया के अत्याधुनिक विमान और सैन्य प्रणालियां हो सकती हैं, लेकिन उसकी वास्तविक ताकत इस बात से तय होती है कि जरूरत पड़ने पर वह कितनी तेजी, सटीकता और भरोसे के साथ कार्रवाई कर सकती है। उन्होंने कहा कि जवान हमारी सबसे बड़ी ताकत है।
वायुसेना प्रमुख ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रमों से यह स्पष्ट है कि राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए वायु शक्ति सबसे अहम माध्यमों में से एक है। ऑपरेशन सिंदूर के जरिये भारतीय वायुसेना की ताकत दुनिया देख चुकी है। ऑपरेशन सिंदूर हमारी नारी शक्ति और आत्मनिर्भर भारत, दोनों का बड़ा प्रतीक बना। उन्होंने जवानों के अदम्य साहस की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें, हमेशा अपने गौरवशाली इतिहास को याद रखते हुए किसी भी विपरीत परिस्थिति में स्वयं को कमजोर कड़ी नहीं बनने देना है। इस दिन को हम आत्ममंथन की तरह लें, इसके सकारात्मक परिणाम आएंगे। हमारे शूरवीर पूर्वजों ने हमें यहां तक पहुंचाया मुझे यकीन है कि आने वाली पीढ़ी हमारी ताकत को और आगे बढ़ाएगी। इस दौरान उन्होंने घोषणा की कि इसी माह वे अपने उत्तराधिकारी को वायुसेना की कमान सौंप देंगे।
आकाश में लहराया तिरंगा जमीन पर दिखा जवानों का अदम्य साहस
स्थापना दिवस समारोह के दौरान एयरबेस पर जवानों ने अनुशासित कदमताल के साथ परेड और ड्रिल का शानदार प्रदर्शन किया। परेड की शुरुआत विशेष हेलीकॉप्टर प्रदर्शन के साथ हुई। आसमान में सबसे पहले तीन हेलीकॉप्टरों ने प्रवेश कर ध्वज फॉर्मेशन बनाई, जिसमें बीच में उड़ रहे हेलीकॉप्टर के नीचे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा था। विंटेज फ्लीट के हवाई करतबों ने वायुसेना की समृद्ध विरासत को दर्शाया। परेड में पहली बार महिला जवानों ने अपनी प्रस्तुति दी। मैदान में बने स्टेटिक डिस्प्ले में आधुनिक लड़ाकू विमानों, हेलीकॉप्टरों, मिसाइलों और एयर डिफेंस सिस्टम को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर आर्मी चीफ धीरज सेठ व नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्णा स्वामिनाथन के साथ ही विभिन्न देशों के डेलीगेट्स शामिल रहे।
विज्ञापन
-- -- -
उत्कृष्ट योगदान वाले सैन्य अधिकारी किए गए सम्मानित
समारोह के दौरान वायुसेना प्रमुख ने देश सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सैन्य अधिकारियों व जवानों को विभिन्न पदकों से सम्मानित किया। एयर कमोडोर रविंद्र अहलावत और ग्रुप कैप्टन अमित दुबे को युद्ध सेवा मेडल प्रदान किया गया। वायुसेना मेडल (गैलेंट्री) से ग्रुप कैप्टन राहुल जगोटा, राहुल रावत, जेएस संधू, विंग कमांडर शोभित व्यास, आशीष राजपूत, स्क्वाड्रन लीडर शुभम शर्मा, यश, मास्टर वारंट ऑफिसर रविंद्र जीत सिंह और कृपाल सिंह सलारिया को सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा एयर वाइस मार्शल रिटायर्ड राजीव तलवार, एयर कमोडोर दीपक पंत, ग्रुप कैप्टन शिव कुमार, चितवन अरोड़ा, दिनेश कुमार धनखड़, तुषार श्रीवास्तव, प्रशांत सिंह नेगी, स्पर्श सिंघल, मानेकम सुरेंद्रन, अमित निकास मालपुरे, मनिंदर सैनी, शुभांकर और एस वेंकटरमन को वायुसेना मेडल से सम्मानित किया गया।
विशिष्ट सेवा मेडल और यूनिट साइटेशन
विशिष्ट सेवा मेडल पाने वालों में एयर वाइस मार्शल दीपक सुधीर जोशी, साइन शी दतन, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज कुमार रिटायर्ड, रमन गुरु हरि, विवेक सिंह लौरिया, मनोज कुमार नेहरा, एयर कमोडोर अजय दत्त शर्मा, शिवानी, शुभ्रदीप निगम, अक्षय कुमार बिश्नोई रिटायर्ड, राधाकृष्णन श्री कुमारी उन्नीकृष्णन, ग्रुप कैप्टन रविंद्र अग्रवाल, निशांत वर्मा, गुरविंदर सिंह पल्ला, संदीप एस शेट्टी, सौरभ सिंह चौहान, विंग कमांडर अंकित एबट, नवजोत कौर, ऑनरेरी फ्लाइंग ऑफिसर विनोद धनकंपन, अनुराग शुक्ला, वारंट अफसर नीरज कुमार तथा जूनियर वारंट अफसर अजय कुमार, दिलीप कुमार व पंकज सिंह शामिल रहे। समारोह में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 24 स्क्वाड्रन, हॉक्स, 110 हेलीकॉप्टर यूनिट, 200 स्क्वाड्रन तथा 2402 स्क्वाड्रन वज्र इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर को यूनिट साइटेशन प्रदान किया गया।