Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   OTS deadline extended; relief for over

Ghaziabad News: ओटीएस की तारीख बढ़ी, 57 हजार से अधिक बकायेदारों को राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
OTS deadline extended; relief for over
गाजियाबाद। नगर निगम क्षेत्र में भवनकर के उन हजारों बकायेदारों के लिए राहत की खबर है, जो अभी तक एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) का लाभ नहीं ले पाए हैं। शासन ने योजना के तहत आवेदन और बकाया जमा करने की अंतिम तिथि एक महीना बढ़ा दी है। अब आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 दिसंबर 2026 और बकाया कर जमा करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2027 कर दी गई है। पहले ये तिथियां क्रमशः 14 नवंबर 2026 और 15 दिसंबर 2026 थीं।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि 15 अगस्त 2026 को लागू हुई इस योजना के दायरे में शहर के 60 हजार से अधिक भवन स्वामी हैं, लेकिन अब तक महज 2700 ने ही आवेदन किया है। ऐसे में 57,300 से अधिक बकायेदारों के पास योजना का लाभ लेने का मौका है। योजना के तहत मूल टैक्स जमा करने पर ब्याज और सरचार्ज में 100 प्रतिशत छूट का प्रावधान है। अब तक प्राप्त करीब 2700 आवेदनों के आधार पर 19 करोड़ रुपये की मांग निर्धारित की गई है। इसमें से लगभग पांच करोड़ रुपये जमा हो चुके हैं।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि बकाया वसूली में तेजी लाने और अधिक से अधिक भवन स्वामियों को योजना से जोड़ने के लिए सभी जोनल कार्यालयों की बैठक बुलाई गई है। मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने बताया कि शहरवासियों को योजना के प्रति जागरूक किया जाएगा। इसके लिए आवेदकों और बकायेदारों को संदेश भेजकर योजना का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed