Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Orders issued to conduct AOA elections at Supertech Icon

Ghaziabad News: कार की टक्कर से ऑटो चालक घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Orders issued to conduct AOA elections at Supertech Icon

विज्ञापन
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर दो नंबर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।

नाईपुरा कॉलोनी निवासी रामबहादुर ऑटो चलाते हैं। उनके बेटे आशीष ने बताया कि मंगलवार सुबह करीब छह बजे पिता ऑटो लेकर घर से निकले थे। दिल्ली-सहारनपुर रोड पर दो नंबर बस स्टैंड के पास पहुंचने पर सामने से तेज गति में आ रही कार ने उनके ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि रामबहादुर के सिर में गंभीर चोट लग गई। गनीमत रही कि हादसे के समय ऑटो में कोई सवारी नहीं थी। दुर्घटना के बाद कार चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। एसीपी अंकुर विहार अमरदीप मौर्य ने बताया कि घायल का उपचार जारी है। अभी परिजनों की ओर से शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed