फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Order to file a complaint against brother-in-law and sister-in-law in a house dispute

Ghaziabad News: मकान विवाद में देवर और देवरानी के खिलाफ परिवाद दर्ज करने का आदेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Order to file a complaint against brother-in-law and sister-in-law in a house dispute
गाजियाबाद। लोनी क्षेत्र के विकासनगर में मकान को लेकर चल रहा पारिवारिक विवाद अदालत पहुंच गया। महिला पिंकी त्यागी ने अपने देवर प्रवीण त्यागी और देवरानी पूजा त्यागी पर परिवार को परेशान करने, गाली गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अदालत ने सुनवाई के बाद मामले को परिवाद के रूप में दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अगली सुनवाई के लिए 27 जुलाई की तारीख तय की है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार पिंकी त्यागी का विकास नगर में मकान है, जहां उनके सास ससुर रहते हैं। आरोप है कि उनके देवर और देवरानी मकान पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं और परिवार पर लगातार दबाव बनाते हैं। मामले में कहा गया है कि 11 फरवरी 2026 की शाम करीब पांच बजे पीड़िता के पति अपने माता पिता से मिलने घर पहुंचे थे। आरोप है कि उसी दौरान देवर और देवरानी ने गाली गलौज शुरू कर दी। दोनों छत से पत्थर फेंकने लगे। इसके बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई। शिकायतकर्ता ने बताया कि मामले की शिकायत थाना अंकुर विहार और संबंधित अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद कोर्ट का रुख किया। सुनवाई के दौरान अदालत ने माना कि मामला प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद से जुड़ा है। अदालत ने पुलिस जांच के बजाय शिकायत को परिवाद के रूप में दर्ज करने का आदेश दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed