फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Opposition to the team that arrived to install multi point connection

Ghaziabad News: मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लगाने पहुंची टीम का विरोध

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Opposition to the team that arrived to install multi point connection
साहिबाबाद। मोहन नगर स्थित गुलमोहर ग्रीन सोसाइटी में मंगलवार सुबह मल्टी प्वाइंट कनेक्शन लगाने पहुंची ऊर्जा निगम की टीम का कुछ लोगों ने विरोध किया। हंगामा इतना बढ़ गया कि टीम को पुलिस बुलानी पड़ी। साथ ही, निगम के उच्च अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। तीन घंटे तक बहस और नोझझोंक के बाद अधिकारी और पुलिस की टीम के समझाने के बाद मामला शांत हुआ। टीम ने 33 मीटर लगाए। ऊर्जा निगम के एसडीओ सुरेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि सोसाइटी में पहले 50 फीसदी से अधिक मल्टीप्वाइंट कनेक्शन के मीटर लगाए जा चुके हैं। 47 मीटर लगाए जाने बांकी थे। मीटर लगाने के लिए टीम सुबह करीब 10 बजे सोसाइटी पहुंची। यहां कुछ लोगों ने विरोध किया। सोसाइटी के पूर्व एओए अध्यक्ष वीवीएस राणा ने बताया कि कुछ लोग मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लगवाने के लिए अपनी सहमति नहीं दे रहे थे, जिसकी वजह से ऊर्जा निगम की टीम को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। विवाद बढ़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस, ऊर्जा निगम और आरडब्ल्यूए के समझाने के बाद टीम ने काम शुरू किया। एसडीओ ने बताया कि शासनादेश के मुताबिक हर हाल में मल्टीप्वाइंट कनेक्शन लगवाना अनिवार्य है। जो लाेग यह कनेक्शन नहीं लगवाएंगे उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। इसके बाद लोग माने और मीटर लगवाने की अनुमति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed