{"_id":"64cfee71c33284b3580a1b97","slug":"opposition-alliance-like-old-people-in-new-packing-brijesh-pathak-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-1345-2023-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष का गठबंधन नई पैकिंग में पुराने लोग जैसा : बृजेश पाठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष का गठबंधन नई पैकिंग में पुराने लोग जैसा : बृजेश पाठक
विज्ञापन
सुमित शिशौदिया
इंदिरापुरम। उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने रविवार को पश्चिमी यूपी के जिला पंचायत सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर में विपक्ष के इंडिया गठबंधन पर कहा कि यह सिर्फ नई पैकिंग में पुराने लोग हैं। देश का माहौल मोदीमय है। लोगों ने जिस तरह 2014 से प्रधानमंत्री मोदी को प्यार दिया वो आगे भी मिलता रहेगा। कांग्रेस पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि आजादी के बाद 75 साल में पार्टी ने सिर्फ गांधी नाम को बेचा और वोट हासिल की लेकिन स्वच्छता मिशन पर ध्यान नहीं दिया। प्रधानमंत्री मोदी के नौ साल के कार्यकाल में भारत दुनिया की पांचवीं बड़ी अर्थ व्यवस्था बन चुका है।
कैलाश मानसरोवर भवन के सभागार में उपमुख्यमंत्री ने केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को बताया। सबसे पहले उन्होंने कहा कि स्वच्छता योजना का असर है कि अब हर जगह राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का चश्मा सरकारी कार्यालय और दस्तावेजों पर दिखता है। पहले ऐसे लोगों के हाथ में सत्ता थी जो सिर्फ अपने बारे में सोचते थे। कांग्रेस-बसपा और सपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2014 में विपक्षी पार्टियों ने गठबंधन बनाया था। चुनावी माहौल में हम चिंतित थे लेकिन हमारा नेतृत्व अड़िग रहा। 2014 के बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में प्रदेश में भाजपा ने 66 सीटें जीतीं।
आयुष्मान भारत योजना में प्रदेश के सात करोड़ लोगों में तीन करोड़ का कार्ड बनाकर उन्हें पांच लाख रुपये का स्वास्थ्य लाभ दिया। फसलों के भाव धीरे-धीरे किसानों के हित में हो रहे हैं। इतना ही नहीं, दुग्ध, चीनी के उत्पादन में आज प्रदेश नंबर एक पर है। किसानों के खातों में दिल्ली से सीधे 3000 और 6000 रुपये पहुंचते है। पहले राहुल गांधी कहते थे कि दिल्ली से एक रुपया गांवों तक पहुंचकर आधा हो जाता था लेकिन अब भ्रष्टाचार बंद हो गया है। जनधन योजना में 50 करोड़ लोगों के खाते खोलकर उनमें एक हजार रुपये की आर्थिक राहत पहुंचाई गई। इसी तरह उन्होंने 80 करोड़ लोगों को अनाज वितरण योजना, किसानाें की फसल योजना, पीएम स्वनिधि योजना, बुंदेलखंड को हर घर नल योजना, गांवों के युवाओं को रोजगार देने के बारे में बताया।
विज्ञापन
इस बार 80 सीटें जीतने का लक्ष्य
उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने जिपं सदस्यों से आह्वान किया कि 2024 चुनाव की रणभेरी बज चुकी है। ब्लॉक प्रमुख, पंचायत सदस्य और अध्यक्ष गांव-गांव जाकर लोगों को सरकार की योजनाएं बताएं। विकास कार्याें को कराने में सरकार हमेशा आगे है। उन्होंने सभी सदस्यों को मंत्र दिया कि जितना ऊपर बढ़ोगे। आप उतना ही नीचे जाकर जमीन से जुड़े रहना। उन्होंने कि इस बार प्रदेश की 80 सीटें जीतना लक्ष्य है। शिविर के समापन में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्य प्रताप शाही, क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र शिशौदिया, क्षेत्रीय प्रभारी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश महामंत्री राम प्रताप चौहान, बसंत त्यागी, मयंक गोयल, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, मीडिया प्रभारी अश्विनी शर्मा, क्षेत्रीय संयोजक अमित त्यागी, पार्षद धीरज अग्रवाल मौजूद रहे।