फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Operations of seven out of 28 trains have been restored

Ghaziabad News: 28 में से सात ट्रेनों का संचालन बहाल, पांच घंटे देरी से चलेंगी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Operations of seven out of 28 trains have been restored
गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर उमड़ी यात्रियों की भीड़। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। रद्द की गईं 28 ट्रेनों में से सात ट्रेनों का संचान रेलवे प्रबंधन ने बहाल कर दिया है। हालांकि, अभी यह ट्रेनें पांच घंटे देरी से चलेंगी और एक ट्रेन को गोरखपुर से पहले ही रोका जाएगा।
गोरखपुर में मेगा ब्लाॅक की वजह से रेलवे प्रशासन ने 28 ट्रेनों का संचान अप्रैल और मई में अलग-अलग दिनों में रद्द करने का निर्णय लिया था। इसी वजह से विशेष ट्रेनों में भीड़ बढ़ गई। विशेष ट्रेनों में अगले 15 दिन तक भी टिकट कन्फर्म नहीं हो रहे हैं। नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया कि यात्रियों की समस्या को देखते हुए फिलहाल ट्रेनों का संचालन बहाल करने का निर्णय लिया गया है। समय सारिणी भी तैयार कर ली गई है। यात्रियों को व्यापक जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन

यह ट्रेनें देरी से चलेंगी-
-आनंद विहार से तीन मई को चलने वाली ट्रेन संख्या 05306 आनंद विहार छपरा व 27 अप्रैल को दरभंगा से चलने वाली ट्रेन संख्या 12565 दरभंगा नई दिल्ली एक्सप्रेस को अपने निर्धारित समय से पांच घंटे तक देरी से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सहरसा से 27 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12553 सहरसा-नई दिल्ली और मुजफ्फरपुर से 27 व 30 अप्रैल को चलने वाली 12557 मुजफ्फरपुर आनंद विहार एक्सप्रेस व मुजफ्फरपुर से दो मई को चलने वाली ट्रेन संख्या 12211 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से पांच घंटे देरी से चलेगी।
इन ट्रेनों को रूट डायवर्ट कर चलाया जाएगा
ट्रेन संख्या 12553 नई दिल्ली-सहरसा को दो मई को छपरा गोरखपुर गोंडा बाराबंकी के स्थान पर छपरा औडिहार, वाराणसी अयोध्या के रास्ते चलाया जाएगा।
नकहा जंगल के बाद नहीं चलेगी गोरखपुर एक्सप्रेस
26 अप्रैल को चलने वाली ट्रेन संख्या 12572 आनंद विहार गोरखपुर एक्सप्रेस गोरखपुर तक नहीं जाएगी। ट्रेन को नकहा जंगल में रोका जाएगा। यहीं से यह ट्रेन वापस चली जाएगी।
साढ़े तीन घंटे देरी से आई कलिंगा उत्कल
बृहस्पतिवार को कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से साढ़े तीन घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची। इसको यहां अपराह्न दो बजकर आठ मिनट पर पहुंचना था, लेकिन यह यहां शाम 5:38 बजे पहुंची।

उत्तराखंड संपर्क क्रांति 35 मिनट, सहारनपुर मेमू 25 मिनट, आनंदविहार टर्मिनल जन साधारण एक्सप्रेस 56 मिनट, उत्तर पूर्व एक्सप्रेस सवा घंटे, ऊंचाहार एक्सप्रेस आधा घंटे, रानीखेत एक्सप्रेस तीन घंटे, कॉर्बेट पार्क लिंक एक्सप्रेस तीन घंटे 10 मिनट, सत्याग्रह एक्सप्रेस सवा नौ घंटे, दिल्ली स्पेशल साढ़े आठ घंटे देरी से गाजियाबाद पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed