{"_id":"6ad1417aa5210ba23e00c83d","slug":"open-pits-in-indirapuram-are-releasing-toxins-into-the-air-a-report-has-been-sent-to-the-pcb-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-25471-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंदिरापुरम के खुले गड्ढे हवा में घोल रहे जहर, पीसीबी को भेजी गई रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंदिरापुरम के खुले गड्ढे हवा में घोल रहे जहर, पीसीबी को भेजी गई रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। इंदिरापुरम के खुले गड्ढे हवा में जहर घोल रहे हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण ने इस संबंध में अपनी रिपोर्ट यूपी-पीसीबी को भेज दी है। इसके साथ ही नगर आयुक्त को पत्र लिख कर जल्द से जल्द इंदिरापुरम में विकास कार्य पूरा कराने को कहा गया है ताकि टूटी सड़कों से धूल उड़ने का सिलसिला थम सके।
एक ओर जहां जीटी रोड दिल्ली-सहारनपुर का काम पूरा नहीं हो सका है। वहीं, दूसरी ओर इंदिरापुरम की भी सड़कें जगह-जगह टूटी हुई हैं। नगर निगम की ओर से करोड़ों रुपये की लागत से इंदिरापुरम में विकास कार्य कराया जा रहा है। यह कार्य मानसून से पूर्व ही पूरा होना था, लेकिन कार्य अभी तक भी अटका हुआ है। सड़क निर्माण से लेकर सीवर लाइन डाले जाने का काम यहां हो रहा है। इसकी वजह से जगह-जगह सड़क टूटी हुई हैं। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि दो दिन पहले जिलाधिकारी के साथ हुई बैठक में भी उन्होंने यह बात कही थीं। अब नगर आयुक्त को भी पत्र भेज कर ठेकेदार से जल्द से जल्द काम कराने अन्यथा उस पर उचित कार्रवाई किए जाने की मांग की है। अंकित सिंह ने बताया कि एक ठेकेदार की लापरवाही का खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है।