{"_id":"58c97b344f1c1b1d6132b927","slug":"open-defecation-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘खुले में शौच मुक्त बनाया जाए जिला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘खुले में शौच मुक्त बनाया जाए जिला’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 15 Mar 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खुले में शौच
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वच्छ भारत मिशन कार्यक्रम के तहत गाजियाबाद को खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए डीएम निधि केसरवानी ने अधिकारियों को युद्धस्तर पर कार्य करने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित एक बैठक में डीएम ने सभी नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि सभी नोडल अफसर अपने-अपने आवंटित गांवों में जाएं और खुले में शौच से रोकने के लिए लोगों को जागरूक करें। जिन घरों में शौचालय नहीं बने हैं, उन्हें प्रेरित कर के शौचालय बनवाए जाएं। डीएम ने कहा कि शौचालय निर्माण की प्रगति के अनुसार किस्तों मे धनराशि लाभार्थियों को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
डीएम ने बताया कि जिले के 55 गांव खुले में शौचमुक्त हो चुके हैं। 31 मार्च तक 64 गांवों को खुले में शौचमुक्त कराना है, इसके लिए तेजी के साथ कार्य करना होगा। सभी खंड विकास अधिकारी प्रतिदिन कार्यक्रम की प्रगति समीक्षा करें। जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कार्यक्रम की प्रगति से डीएम को अवगत कराया।
विज्ञापन
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी कृष्णा करुणेश, सीएमओ अजेय अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
17 मार्च से फिर चलेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान
अतिक्रमण हटाओ अभियान एक बार फिर से शुरू होने जा रहा है। डीएम ने दूसरे चरण के इस अभियान के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है।डीएम ने बताया कि दूसरे चरण का अतिक्रमण हटाओ अभियान 17 से 24 मार्च के बीच प्रत्येक दिन सुबह 10 बजे से चलाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 17 मार्च को वैशाली मेट्रो स्टेशन, कौशांबी मेट्रो स्टेशन, सेक्टर 11 से सेक्टर-16 वसुंधरा में अभियान चलाया जाएगा। इसी प्रकार 18 मार्च कोे शिप्रा मॉल, बिहारी मार्केट, काला पत्थर रोड पर से अतिक्रमण हटाया जाएगा।
19 मार्च को गाजियाबाद में एएलटी चौराहा, 20 मार्च को पुराना बस अड्डा, 21 मार्च को गोविंदपुरम मुख्य बाजार, 22 मार्च को शास्त्री नगर चौराहे से महेन्द्रा एंक्लेव और 23 व 24 मार्च को शालीमार गार्डन में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।