{"_id":"587d1d554f1c1b700deff24b","slug":"opd-closed-patient-upset","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओपीडी बंद, मरीज परेशान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओपीडी बंद, मरीज परेशान
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:52 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य
- फोटो : अमर उजाला
इलाहाबाद में वरिष्ठ चिकित्सक की हत्या के विरोध में सोमवार को सभी प्राइवेट अस्पताल, नर्सिंग होम्स और क्लीनिक की ओपीडी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बंद रही। चिकित्सकों की प्रदेशव्यापी हड़ताल के कारण मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। दूरदराज से आए मरीजों को वापस जाना पड़ा।
यशोदा अस्पताल में मेरठ से 65 वर्षीय यशपाली आईं, उनका कुछ दिन पहलेपित्त की थैली का ऑपरेशन हुआ था। वह टांके कटवाने आई थीं लेकिन डॉक्टर नहीं होने पर लौटना पड़ा। फर्रुखनगर से अपने आठ महीने के पोते को डॉक्टर को दिखाने आईं आशा यादव को भी निराश लौटना पड़ा।
पोद्दार नर्सिंग होम, सर्वोदय अस्पताल, सहित पुराने बस अड्डे, कविनगर, राजनगर, नेहरूनगर ,संजयनगर सहित अधिकतर स्थानों पर अस्पतालों की ओपीडी बंद रही।
आज देशभर के चिकित्सक काला फीता लगाकर करेंगे विरोध
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन गाजियाबाद की सोमवार को आईएमए भवन में बैठक हुई। डॉक्टरों की सुरक्षा पर चर्चा की गई। आईएमए अध्यक्ष डा. राजीव गोयल ने कहा कि 12 जनवरी को जिलाधिकारी के माध्यम से दोषियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
ऐसे में, सोमवार को प्रदेशव्यापी हड़ताल की गई। मंगलवार को इस वारदात के विरोध में देशभर के चिकित्सक काली पट्टी बांधकर कार्य करेंगे। सभी की मांग है कि डा. एके बंसल के हमलावरों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत उन पर कार्रवाई की जाए। इस दौरान डा. एचएचडी भारद्वाज, डा. वीबी जिंदल, डा. शिशिर दत्त, डा. शलभ गुप्ता सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।