फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Only BJP now Kvinagr police cordon

भाजपाइयों ने अब घेरा कविनगर थाना

Fri, 15 Jul 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 15 Jul 2016 01:00 AM IST
विज्ञापन
Only BJP now Kvinagr police cordon
घेराव - फोटो : अमर उजाला
 यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सपा के विरोध में भाजपा का थाना घेरने का अभियान छठे दिन भी जारी रहा। बृहस्पतिवार को भाजपा के महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा और पूर्व सांसद रमेशचंद तोमर के नेतृत्व में कविनगर थाने का घेराव किया गया। बाद में प्रदर्शनकारियों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भेजा। इसमें यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने की मांग की गई।
विज्ञापन


महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के कार्यकाल के दौरान अराजकता, लूट, हत्या, रेप की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। यूपी में पुलिस व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


आम आदमी की सुनवाई तक थानों में नहीं हो पा रही है। रिपोर्ट दर्ज करने के लिए भी पीड़ितों से रुपयों की मांग की जाती है। महिलाओं के प्रति अपराध की वारदातें तेजी से बढ़ रही हैं। गुंडागर्दी ऐसी है कि व्यापारी और उद्यमी डर के साए में गाजियाबाद में व्यापार कर रहे हैं। इन सभी के बावजूद प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा नेता रमेशचंद तोमर और पूर्व मंत्री बालेश्वर त्यागी ने कहा कि जिस प्रदेश में सुरक्षा की गारंटी नहीं होती, वहां विकास की भी कोई गारंटी नहीं है। इसी के चलते भाजपा मांग करती है कि यूपी में सपा सरकार को बर्खास्त किया जाए और राष्ट्रपति शासन लगाया जाए।

इस अवसर पर विजय मोहन, गौरव चोपड़ा, बोबी त्यागी, साक्षी नारंग, संजयकांत शर्मा, संदीप वर्मा, सुदेश कश्यप, अमरदत्त शर्मा, पवन रेड्डी, सरदार भाटी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

निवाड़ी थाने के सामने भाजपाइयों का धरना  
 प्रदेश में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के खिलाफ निवाड़ी थाने के सामने बृहस्पतिवार को भाजपाइयों ने धरना देकर यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया सपा सरकार में गुंडों का राज है।

 पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को भाजपा नेता निवाड़ी थाने के सामने एकत्र हुए और धरना दिया। धरने की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बसंत त्यागी और संचालन अरविंद भारद्वाज ने किया।

धरना जिला संयोजक डा. पवन सिंहल ने कहा कि बसपा और सपा की सरकार के राज में 15 साल से प्रदेश की हालत बद से बदतर हो गई। बढ़ते क्राइम से व्यापारियों और आम आदमी की नींद उड़ गई है।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में अपराधी भयमुक्त हैं, गुंडों का राज चल रहा है। दिनदहाड़े लूट, डकैती और हत्याएं हो रही हैं। महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष डा. मंजू शिवाच ने कहा कि यूपी की हालात सुधारने के लिए भाजपा की सरकार बनना जरूरी है।


भाजपा कार्यकर्ताओं ने यूपी में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। धरने में पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह सिसौदिया, नवीन जायसवाल, देवेंद्र चौधरी, अमित चौधरी, अशोक महेश्वरी, सत्येंद्र त्यागी, स्वदेश जैन, अमितेज जैन, सतेेंद्र शर्मा, पुष्पेंद्र रावत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed