फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   online test

स्कूलों ने शुरू किया ऑनलाइन यूनिट टेस्ट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 28 Apr 2020 04:29 PM IST
विज्ञापन
online test
\n\nस्कूलों ने शुरू किया ऑनलाइन यूनिट टेस्ट\n\n- जितना पढ़ा रहे हैं बच्चों को समझ में आ रहा या नहीं इसकी कर रहे समीक्षा\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। निजी स्कूलों में मार्च के अंतिम सप्ताह और अप्रैल के पहले सप्ताह से ही ऑनलाइन क्लासेज शुरू हो चुकी है। स्कूल प्रबंधन अब बच्चों से ऑनलाइन टेस्ट भी ले रहा है ताकि बच्चे कितना सीख पा रहे हैं इसकी समीक्षा आसानी से हो सके। स्कूल प्रबंधन के इस पहल पर अभिभावकों ने भी संतोष जताया कि पूरी तरह बंद में उनके बच्चे ऑनलाइन ही सही कुछ सीख पा रहे हैं।\n\nसभी छोटे-बड़े स्कूलों ने बच्चों का यूनिट टेस्ट शुरू कर दिया है। बच्चों को जितना पढ़ाया गया है उसी में से टेस्ट लिया जा रहा है। जयपुरिया स्कूल की प्रिंसिपल मंजू राणा ने बताया कि पहली बार छोटे बच्चे इस तरह ऑनलाइन क्लास ले रहे हैं। बच्चे इसमें कितना समझ पा रहे हैं और उनके अभिभावक बच्चों की ऑनलाइन क्लास के प्रति कितने जागरूक है, इसी की समीक्षा की गई थी। यूनिट टेस्ट में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और सभी का परिणाम भी बेहतर आया। बच्चों को जितना पढ़ाया गया था उसी में से पूछा गया और वैकल्पिक टिक मार्किंग के सवाल किए गए थे जिसे बच्चों में बखूबी हल किया। इसी तरह टीएचए के अन्य स्कूलों ने भी बच्चों का यूनिट टेस्ट कराया। प्रधानाचार्यों का कहना है क आने वाले दिनों में यदि स्कूल खोले जाने के निर्देश नहीं आते हैं ऑनलाइन परीक्षा भी कराई जाएगी।\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed