फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Online education is affected due to low speed of internet

इंटरनेट सेवा डाउन होने से ऑनलाइन शिक्षा हो रही है प्रभावित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
Online education is affected due to low speed of internet
- डीएम ने इंटरनेट सेवा निर्बाध रूप से जारी रखने के दिये निर्देश- लॉकडाउन में स्कूल बच्चों को ऑनलाइन शिक्षा कर रहे हैं प्रदान बुलंदशहर। कोरोना वायरस की रोकथाम को गत एक माह से जनपद में लॉकडाउन चल रहा है। ऐसे में बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो इसके लिए ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जा रही है। लेकिन इंटरनेट सेवा अच्छी नहीं होने के कारण ऑनलाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है। इसको लेकर डीएम ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों को निर्बाध इंटरनेट सेवा जारी रखने के निर्देश दिए हैं। डीएम रविन्द्र कुमार की ओर से सभी इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के प्रबंधक/नोडल अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। जिसमें कहा गया है कि कोरोना महामारी के कारण 3 मई तक पूरा देश लॉकडाउन है। इसको लेकर मुख्य सचिव की ओर से ऑनलाइन शिक्षा को बढ़ावा दिए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य सचिव की ओर से बेसिक शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्राविधिक शिक्षा, व्यवसायिक शिक्षा, चिकित्सा, नर्सिंग, पैरा मेडिकलआदि की शिक्षा में ऑन लाइन पढ़ाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने को कहा गया है। डीएम की ओर से जारी निर्देशों में कहा गया है कि लोगों की शिकायतें मिल रही हैं कि इंटरनेट सेवाएं अच्छी नहीं है, जिसके चलते ऑन लाइन शिक्षा प्रभावित हो रही है। डीएम ने इंटरनेट सेवा प्रदाता कंपनियों के अधिकारियों को जिले में निर्बाध इंटरनेट सेवा जारी रखने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed