फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One-year sentence in cheque bounce case

Ghaziabad News: चेक बाउंस मामले में एक साल की सजा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
One-year sentence in cheque bounce case

विज्ञापन

गाजियाबाद। चेक बाउंस होने के मामले में अतिरिक्त न्यायालय कोर्ट-1 के पीठासीन अधिकारी न्यायाधीश रामप्रताप सिंह ने राजीव गोयल को दोषी करार देते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर तीन लाख रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। अर्थदंड जमा नहीं करने पर दो माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।

अदालत में प्रस्तुत मामले के अनुसार वीरेंद्र कुमार ने एबीआरएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कैंटीन चलाने के लिए राजीव गोयल को 1.75 लाख रुपये दिए थे। रकम वापस करने के लिए राजीव गोयल ने वीरेंद्र कुमार को चेक जारी किए। बैंक में भुगतान के लिए चेक लगाए जाने पर खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण वे बाउंस हो गए। इसके बाद वीरेंद्र कुमार ने राजीव गोयल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमे की सुनवाई के दौरान परिवादी वीरेंद्र कुमार की मृत्यु हो गई। इसके बाद उनके बेटे राहुल शर्मा ने मामले की पैरवी की।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान राजीव गोयल ने चेक चोरी होने और उनके दुरुपयोग किए जाने से बचाव किया। अदालत ने अभियुक्त के इस बचाव को विश्वसनीय नहीं माना। अदालत ने माना कि राजीव गोयल के खाते से जारी किए गए चेक वैध देनदारी के भुगतान के लिए थे। खाते में पर्याप्त राशि नहीं होने के कारण चेक का भुगतान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


साक्ष्यों और दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने राजीव गोयल को दोषी ठहराते हुए एक वर्ष के साधारण कारावास और तीन लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई। आदेश के अनुसार अर्थदंड की राशि से 2.80 लाख रुपये मृतक परिवादी वीरेंद्र कुमार के उत्तराधिकारियों को दिए जाएंगे, जबकि 20 हजार रुपये राजकोष में जमा होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed