फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One who stole watch from showroom arrested with reward of Rs 1 lakh

Ghaziabad News: शोरूम से घड़ी चोरी करने वाला 1 लाख का इनामी गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 02:55 AM IST
विज्ञापन
One who stole watch from showroom arrested with reward of Rs 1 lakh
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


इंदिरापुरम। घड़ी के शोरूम का शटर उखाड़कर 3 करोड़ रुपये की घड़ी चोरी करने के मामले में फरार चल रहे एक लाख रुपये के इनामी जितेंद्र उर्फ जीतन साहनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इस मामले में अभी तक 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

एसीपी इंदिरापुरम स्वतंत्र सिंह ने बताया कि 11 अगस्त को श्याम सुंदर गुप्ता निवासी नोएडा सेक्टर-19 ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने इस मामले में संतोष कुमार जायसवाल, रोहित कुमार पासवान को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से 125 घड़ियां बरामद की थी। जिनकी कुल कीमत करीब 45.5 लाख रुपये है। वहीं, राजा और राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में चोरी की घटना में शामिल 13 लोगों के नाम सामने आए। इस मामले में फरार चल रहे अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस ने फरार आरोपियों पर इनाम घोषित कर दिया है। पुलिस ने 1 लाख रुपये का इनामी वांछित जितेंद्र उर्फ जीतन साहनी निवासी कोईरगांवा अठमुहान थाना जितना जिला पूर्वी चंपारण बिहार को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जितेंद्र उर्फ जीतन साहनी ने पूछताछ में बताया कि उनके गांव के पास का रहने वाला दीपक शाह उन्हें अपने साथ गाजियाबाद लेकर आया था। दीपक शाह शोरूम की रेकी कराकर साथियों के साथ मिलकर बडे-बड़े शोरूम में चोरी करता है। दीपक की नेपाल में काफी जान पहचान है, वह चोरी का सामान नेपाल भेजा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed