फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   one more chance to get Atul Maheshwari scholarships

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति पाने को एक मौका और

Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 02 Sep 2016 12:46 AM IST
विज्ञापन
one more chance to get Atul Maheshwari scholarships
अमर उजाला फांउडेशन - फोटो : अमर उजाला
यूपी बोर्ड के जो विद्यार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति केलिए आवेदन नहीं कर सके, उनके लिए एक और मौका दिया गया है। आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त से बढ़ाकर 7 सितंबर कर दी गई है।
विज्ञापन


इसके तहत आप भी किसी जरूरतमंद विद्यार्थी का आवेदन करा कर उनकी बड़ी मदद कर सकते हैं। अमर उजाला फाउंडेशन यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने के लिए बेहतर मौका देता है।
विज्ञापन


इसका लाभ उठाने केलिए इस बार आवेदन प्रक्रिया बदल दी गई है। ऑफलाइन की बजाय इस बार ऑनलाइन आवेदन किए जा रहे हैं। पूर्व में आवेदन की अंतिम तारीख 31 अगस्त थी लेकिन छात्र हित में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आवेदन के लिए एक सप्ताह का और मौका विद्यार्थियों को दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसडी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल वीके अग्रवाल ने बताया कि वे अपने कालेज के छात्रों को ऑफिस के कंप्यूटर से भी आवेदन करवा रहे हैं। आनलाइन आवेदन करने में किसी भी विद्यार्थी को यदि कोई परेशानी आती है तो वे अपने प्रधानाचार्य व शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं।

छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी का पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है। साइबर कैफे से भी विद्यार्थी अमर उजाला की साइट पर आवेदन कर सकते हैं। अमर उजाला की साइट पर छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत मेल आईडी भी बनानी होगी।

foundation.amarujala.com पर आवेदन करें।

30 से 50 हजार की मिलेगी छात्रवृत्ति
नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों को 30-30 हजार और 11वीं -12वीं के विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। यह राशि छात्रों के आगे की पढ़ाई में सहयोग के तौर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed