फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One lane opened by removing cemented block from Delhi Meerut Expressway, relief will be given for 14 days

Ghaziabad News: दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे से सीमेंटेड ब्लॉक हटाकर खोली एक लेन, 14 दिन मिलेगी राहत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 24 Feb 2024 01:36 AM IST
विज्ञापन
One lane opened by removing cemented block from Delhi Meerut Expressway, relief will be given for 14 days
कौशांबी। एमएसपी और अन्य मुद्दों पर किसान आंदोलन के बीच दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को जाम से राहत दी। महिला उपनिरीक्षक की मौजूदगी में आरक्षियों ने क्रेन से सीमेंट के ब्लॉक साइड कराकर एक लेन खोल दी। इस बीच वाहनों का लंबा जाम लग गया था, जिसे केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों ने कड़ी मशक्कत से खुलवाकर चालकों को राहत दी। वहीं, डीसीपी निमिष पाटिल और अन्य अधिकारियों ने तैनात पुलिस बल को सुरक्षा बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


यूपी गेट पर शुक्रवार को भी किसान संगठन के पदाधिकारियों का समूह या कोई सदस्य नहीं पहुंचा हालांकि, रोजाना की तरफ गाजीपुर बॉर्डर और यूपी गेट के बीच भारी पुलिस बल तैनात रहा। सुरक्षा के लिहाज से आला अधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने कौशांबी पुलिस को निदेश दिए कि यदि कोई किसान धरना- प्रदर्शन करने के लिए पहुंचता है तो उन्हें तुरंत धारा-144 का हवाला देकर हिरासत में लिया जाए। इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को भी दें। इस बीच राष्ट्रीय राजमार्ग-9 और दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को दिल्ली जाने में काफी दिक्कत हो रही थी। ऐसे में दिल्ली पुलिस ने हाईवे पर रखे सीमेंट के ब्लॉक क्रेन की मदद से एक तरफ हटाकर रखवाए। इसके अलावा लोहे की बैरिकेड को भी थोड़ा किनारे हटाकर लेन को वाहन चालकों के लिए साफ किया गया। इस बीच केंद्रीय रिजर्व पुलिस के जवानों ने जाम खुलवाया।
विज्ञापन

गाजीपुर बॉर्डर से सीमेंटेड बैरियर हटाने की मांग:
किसानों के आने की संभावना पर यूपी गेट और गाजीपुर बार्डर पर दिल्ली पुलिस ने सीमेंटेड बैरियर में कंक्रीट डालकर पक्का अवरोध बनाया हुआ है जबकि 11 फरवरी की रात को लोहे की बैरिकेडिंग की गई थी। तभी से पैदल चलने वाले लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। कौशांबी, वैशाली वसुंधरा और आसपास इलाकों में रहने वाले लोगों ने रास्ता बंद करने पर गहरी नाराजगी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि यूपी गेट पर सुरक्षा के मद्देनजर लगातार पुलिस जवान तैनात हैं। दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर वाहन चालकों को परेशानी नहीं हो। इसका ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed