{"_id":"668875ea598047a0cb0e2794","slug":"one-died-after-tractor-trolley-collided-with-dcm-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-412855-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली डीसीएम से टकराई एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: ट्रैक्टर-ट्राॅली डीसीएम से टकराई एक की मौत
विज्ञापन
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र में भाटिया पुल पर बृहस्पतिवार रात करीब डेढ़ बजे गार्डर से लदी ट्रैक्टर-ट्राॅली अनियंत्रित होकर पीछे खिसक गई और डीसीएम से टकरा गई। हादसे में डीसीएम सवार चालक पंकज घायल हो गए जबकि पंकज के साथ बैठे योगेश (20) की मौत हो गई। योगेश हाथरस के चंदपा के जींद पट्टी बसाना के रहने वाले थे।
एडीसीपी यातायात वीरेंद्र कुमार ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर टीम ने निरीक्षण किया तो ट्रैक्टर-ट्राॅली के अनियंत्रित होने पर पीछे खिसकने के कारण डीसीएम में टकराने से हादसे की बात सामने आई। मौके से ट्रैक्टर-ट्राॅली चालक भाग गया। डीसीएम चालक पंकज मूलरूप से बुलंदशहर के डिबाई के रहने वाले हैं, हाल में दिल्ली के भरत विहार करावल नगर में रहते हैं। डीसीएम में हाथरस के योगेश सब्जी लेकर लोनी लालबाग मंडी जा रहे थे। मौके पर योगेश की मौत हो गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।