फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   One and a half lakh rupees looted from groom's father during wedding procession

Ghaziabad News: बरात की चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता से डेढ़ लाख की लूट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Dec 2023 12:56 AM IST
विज्ञापन
One and a half lakh rupees looted from groom's father during wedding procession
साहिबाबाद। डिफेंस कालोनी में बरात की चढ़त के दौरान दूल्हे के पिता से लुटेरों ने डेढ़ लाख रुपये लूट लिए। सूचना पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल के पास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। टीलामोड़ थाने में लूट का मुकदमा दर्ज हुआ है।
विज्ञापन

दिल्ली नजफगढ़ के गोपाल नगर निवासी कर्मवीर सिंह आर्मी से सेवानिवृत्त हैं। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को उनके बेटे की बरात टीलामोड़ थाना क्षेत्र की डिफेंस कालोनी स्थित एक फार्म हाउस में आई थी। रात करीब 10:45 बजे फार्म हाउस से कुछ दूरी पर चढ़त का कार्यक्रम चल रहा था। इस बीच तेज रफ्तार से बाइक पर आए लुटेरों ने उनके हाथ से बैग लूट लिया। बैग की तनी उनके हाथ में टूटकर रह गई। ढोल और बैंड-बाजों की आवाज में उनका शोर दब गया। उन्होंने बैंड-बाजा बंद करा लुटेरों का पकड़ने के लिए शोर मचाया, लेकिन काफी तलाश करने के बाद भी लुटेरों का पता नहीं लगा। डायल-112 पर पुलिस कंट्रोल रूम को रुपये लूटने की सूचना दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले मोदीनगर में दयापुरी जैन वाली गली के निवासी राजपाल सिंह के बेटे मोहित की 24 नवंबर को टीलामोड़ थाना क्षेत्र की दिल्ली 99 सोसाइटी में बरात आई थी। चढ़त से ऑक्सी होम सोसाइटी के सामने गलत दिशा से आए बाइक सवार बदमाशों ने उनसे रुपयों से भरा बैग लूट लिया। 25 नवंबर को नंदग्राम थाना क्षेत्र के अटौर नंगला गांव निवासी महेश कुमार की बेटी की शादी 25 नवंबर को शादी थी, फर्रुखनगर के चौधरी फार्म हाउस के पास से चोरों ने उनके बैग से दस हजार रुपये चुरा लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed