फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the third day, 17 e-rickshaws were seized and seven were challaned

Ghaziabad News: तीसरे दिन 17 ई-रिक्शा सीज, सात के चालान किए

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 04 Apr 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
On the third day, 17 e-rickshaws were seized and seven were challaned
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गाजियाबाद। आरटीओ प्रवर्तन व पुलिस ने बुधवार को तीसरे दिन भी अवैध ऑटो व ई-रिक्शा के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, फिटनेस जांच, पंजीकरण के चल रहे 17 ई-रिक्शों को सीज किया गया। अन्य खामी मिलने पर सात ई-रिक्शा के चालान किए गए। हालांकि, अभियान के तीसरे दिन सड़कों पर कमी से ही ई-रिक्शा दिखाई दिए। जबकि, बस अड्डे से लेकर तमाम चौराहों पर सबसे ज्यादा संख्या ई-रिक्शा ही दिखाई देती थी। सड़क पर निकलना भी मुश्किल रहता था।

आरटीओ प्रवर्तन केडी गौड़ ने बताया कि अब तक 54 ई-रिक्शा सीज किए जा चुके हैं। 100 से ज्यादा का चालान हो चुका है। अभी यह अभियान जारी है। पहले चरण की कार्रवाई पूरी होने के बाद ऑटो, ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन होगा। इसमें पुलिस से भी सहयोग लिया जा रहा है। ऑटो, ई-रिक्शा चालकों के आपराधिक इतिहास की भी जांच की जा रही है। थाना स्तर पर इसकी रिपोर्ट तैयार होगी। किसी भी स्थिति में आपराधिक किस्म के लोगों को ई-रिक्शा, ऑटो चलाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। सत्यापन के दौरान ही ई-रिक्शा और ऑटो पर बड़े-बडे अक्षरों में नाम, नंबर प्लेट आदि जानकारी लिखने की अनिवार्यता रहेगी। बैठने वाली सवारियों को ई-रिक्शा व ऑटो चालक की पूरी जानकारी मिलेगी। प्रयास है कि किसी भी स्तर से ई-रिक्शा, ऑटो चालकों के स्तर पर सवारियों के साथ कोई अभद्रता, अश्लीलता, छेड़खानी जैसी घटनाएं न हो सकें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed