फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On the pretext of opening an account, three youths molested a bank employee in the hotel.

Ghaziabad News: खाता खुलवाने के बहाने तीनों युवकों ने होटल में की बैंक कर्मचारी से छेड़छाड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2024 06:25 AM IST
विज्ञापन
On the pretext of opening an account, three youths molested a bank employee in the hotel.
इंदिरापुरम। कोतवाली क्षेत्र में एक बैंक कर्मचारी ने खाता खुलवाने के बहाने साथी बैंककर्मी को होटल ले जाकर दोस्तों संग छेड़छाड़ कर दी। आरोप है कि कर्मचारी ने दरवाजा बंद करके बैंककर्मी पर दोस्त से संबंध बनाने का दबाव बनाया। वह तीनों को धक्का देकर होटल से भाग गई। बैंक प्रबंधन को शिकायत दी पर कार्रवाई नहीं हुई। मामले में इंदिरापुरम पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला बैंककर्मी ने शिकायत दी कि उसके साथ परमजीत काम करता है। बीती छह जून की शाम सवा पांच बजे परमजीत ने उसे कॉल करके बैंक के पीछे बुलाया। वहां उसने कहा कि दो बैंक खाते खोलने हैं, इसलिए ग्राहकों के घर जाना होगा। वह सहमत हो गई। आरोप है कि परमजीत उसे ग्राहकों के घर न ले जाकर होटल लेे गया। वहां एक कमरे में धीरज कुमार सिंह और आदर्श मिले। परमजीत ने उससे धीरज संग संबंध बनाने को कहा। दोनों ने हाथ पकड़कर उसके साथ बदतमीजी की। वह खुद को बचाने के लिए चिल्लाई, जिससे परमजीत घबरा गया और माफी मांगने लगा। मौका पाकर वह धीरज और आदर्श को धक्का देकर कमरे से बाहर आ गई। बाद में परमजीत उसे बाइक से घर ले जाने के बजाए दोबारा से होटल ले जाने लगा तो वह चलती बाइक से कूद गई। रास्ते में उसने बैंक अधिकारी को कॉल करके घटना की जानकारी दी। अगले दिन वह नोएडा बैंक के मुख्यालय गई और आरोपी बैंककर्मी व उसके दोस्तों के खिलाफ शिकायत दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस दौरान पीड़िता के जीजा का देहांत हो गया। वहां से लाैटकर पीड़िता ने इंदिरापुरम पुलिस को शिकायत दी है। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

----------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed