फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On Rakshabandhan, sisters will get roadways and e-bus every 15 minutes.

Ghaziabad News: रक्षाबंधन पर बहनों को हर 15 मिनट में मिलेगी रोडवेज और ई-बस

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
On Rakshabandhan, sisters will get roadways and e-bus every 15 minutes.
साहिबाबाद। रक्षाबंधन पर 19 अगस्त को बहनों के लिए हर 15 मिनट में रोडवेज और ई-बसें मिलेंगी। बसों में 18 अगस्त की रात 12 बजे से 19 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराई जाएगी। इसके लिए गाजियाबाद रीजन के सभी आठ डिपो में तैयारी शुरू हो गई हैं। रोडवेज अधिकारियों के मुताबिक सप्ताहांत होने से यात्रियों के भीड़ बढ़ने की संभावना है, इसके लिए 200 अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। भीड़ को देखकर ही अतिरिक्त बसें चलाने के साथ आसपास शहरों में जाने वाली बसों के फेरे भी बढ़ाए जाएंगे। गाजियाबाद रीजन के क्षेत्रीय प्रबंधक केएन चौधरी ने बताया कि रक्षाबंधन पर महिलाओं को निशुल्क यात्रा कराया जाएगा। इस दिन रोडवेज और ई-बसों में परिचालक महिलाओं और युवतियों को निशुल्क यात्रा का टिकट जारी करेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के अंदर चलने वाली ई-बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा रहेगा जबकि शहर के बाहर रोडवेज बसों में महिलाओं को यह सुविधा मिलेंगी। रक्षाबंधन पर जिन रूट पर यात्रियों का अधिक भार रहेगा, उस रूट पर अतिरिक्त बसें भी चलाई जाएंगी। जिन रूटों पर यात्रियों की संख्या कम होगी उन बसों को दूसरे रूट पर रक्षाबंधन को देखते हुए चलाया जाएगा। शहर से बाहर जाने वाले रूट पर चेकपोस्ट बनाए जाएंगे, जहां बसों को चेक किया जाएगा। चेकपोस्ट पर बसों की चेकिंग की जाएगी। सभी यात्रियों के टिकट कटे हैं, यह सुनिश्चित होने के बाद ही बसों को आगे रवाना किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed