फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   On honeymoon, husband said, you are not my love, it is better to separate

Ghaziabad News: हनीमून पर बोला पति, तुम मेरा प्यार नहीं अलग होना अच्छा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 09 Aug 2025 01:32 AM IST
विज्ञापन
On honeymoon, husband said, you are not my love, it is better to separate
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गाजियाबाद। अग्नि को साक्षी मानकर सात जन्मों तक साथ निभाने की कसम खाने वाले इंजीनियर दंपती के रिश्ते की डोर मात्र 17 दिनों में ही टूट गई। हनीमून पर कश्मीर गई युवती ने पति से पूछा कि क्या उसे वह पसंद नहीं है। जिस पर पति ने जवाब दिया कि वह उसका प्यार नहीं है, वह आठ वर्षों से एक महिला मित्र के संपर्क में है। वह केवल उसे ही प्यार करता है और पत्नी के लिए कोई फीलिंग नहीं है। ऐसे में मात्र 17 दिनों में दोनों ने अलग-अलग होने का फैसला कर लिया। युवती ने पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है।

कविनगर क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उनकी शादी शास्त्रीनगर क्षेत्र के युवक से 12 नवंबर 2024 को हुई थी। युवती और युवती दोनों इंजीनियर हैं और अलग-अलग कंपनी में जॉब करते हैं। 14 नंवबर को युवती को युवक के पैतृक गांव जनपद बुलंदशहर ले जाया गया। जहां से लौटकर दोनों 16 नवंबर को वह कश्मीर में हनीमून के लिए निकले। हनीमून पर खर्च के लिए युवक ने पैसे नहीं दिए और न ही सामान खरीदा। महिला का आरोप है कि वह 70 हजार रुपये अपने भाई से लेकर पति के साथ हनीमून पर गई। हनीमून पर पति नाखुश दिखा और पत्नी से अलग-थलग समय व्यतीत करने लगा। ऐसे में महिला ने पति से पूछ लिया कि क्या वह उसे पसंद नहीं करते। महिला का आरोप है कि पति ने बताया कि वह आठ वर्षों से एक महिला मित्र के संपर्क में है, वो उसका प्यार नहीं है। ऐसे में दोनों की भलाई इसी में है कि वह अलग-अलग हो जाएं। लौटकर पत्नी परिजनों से अपना दुख साझा किया। परिजनों ने लंबी जिंदगी का हवाला देकर साथ रहने का दबाव बनाया। आरोप है कि ससुर और सास कम दहेज का ताना मारने लगे। परिजनों ने विरोध जताया तो मारपीट पर उतारू हो गए। 29 नवंबर को युवती परिजनों के साथ घर लौट आई। काफी दिनों तक महिला ने पति के फोन और मेसेज का इंतजार किया लेकिन जवाब नहीं मिलने पर महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन

पीड़िता ने हनीमून के दौरान पति पर अप्राकृतिक यौन शोषण करने, ससुर पर अश्लील हरकत करने और ननद और सास के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाकर तहरीर दी। परिवार परामर्श केंद्र पर दोनों पक्षों को बुलाया गया और छह तारीखों में टूटते रिश्ते को जोड़ने का भरसक प्रयास किया गया। हालांकि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे से अलग होने पर ही रजामंदी जताई। जिसके बाद महिला की तहरीर पर पति, ससुर, सास और ननद के खिलाफ महिला थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, जांच के बाद ही चार्जशीट दाखिल की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed