{"_id":"61edfa8c0bd05260352d4edd","slug":"on-being-slapped-the-lover-had-killed-the-woman-by-beating-her-with-a-stick","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुरादनगर पुलिस का खुलासा : थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने ही डंडे से पीटकर की थी महिला की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुरादनगर पुलिस का खुलासा : थप्पड़ मारने पर प्रेमी ने ही डंडे से पीटकर की थी महिला की हत्या
Mon, 24 Jan 2022 06:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादनगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 24 Jan 2022 06:32 AM IST
सार
काकड़ा पुलिया के पास से हत्या का आरोपी गिरफ्तार।
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : istock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीब सात माह पूर्व गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने महिला गजाला की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने गजाला के प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुछताछ में सामने आया है कि गजाला के थप्पड़ मारने पर प्रेमी शाह खालिद ने डंडे से पीट-पीटकर हत्या की थी।
विज्ञापन
एसओ ने बताया कि 26 जून 2021 को सूचना मिली थी कि गंगनहर पटरी पर डिडौली गांव के सामने एक महिला का शव पड़ा है। जिप नेट के जरिए महिला के परिजन थाने पहुंचे और उसकी शिनाख्त गजाला पत्नी परवेज मिर्जा निवासी गली छत्ता नवाब फराश खाना दिल्ली के रूप में की। परिजनों ने 30 दिसंबर को हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस ने सर्विलांस व मुखबिर की सूचना के आधार पर शाह खालिद निवासी गली संग तराशान बाड़ा हिंदु दिल्ली को रावली रोड काकड़ा पुलिया के पास से पकड़ लिया। आरोपी के पास से पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया है।
विज्ञापन
पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि वह हलवाई की दुकान करता है। करीब 5 साल पहले गजाला उसकी दुकान से गाजर का हलवा लेने आई थी। बातचीत के दौरान दोनों में प्रेम संबंध बन गए थे। बताया कि 25 जून को गजाला का अपने पति से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह अपनी ननद के घर नोएडा आ गई थी।
26 जून को ननद ने गजाला को नोएडा मिंटो रोड सीएनजी पंप के पास छोड़ दिया था। इसके बाद गजाला व शाह खालिद की घूमने की योजना बनी। दोनों स्कूटी से मुजफ्फरनगर के लिए निकल पड़े थे। शाह खालिद ने बताया कि गजाला अपने पति को तलाक देकर मेरे साथ शादी करना चाहती थी।
गंगनहर पटरी पर दोनों के बीच हुई थी कहासुनी
पुलिस पूछताछ में शाह खालिद ने बताया कि मुरादनगर गंगनहर पटरी पर करीब एक किमी चलने के बाद गजाला के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। स्कूटी रुकते ही गजाला ने गाली गलौज शुरू कर दी थी, और कई थप्पड़ शाह खालिद को मारे। इस पर खालिद को गुस्सा आ गया और उसने स्कूटी में रखा डंडे से गजाला को पीटना शुरू कर दिया। वह बेहोश होकर नीचे गई और वह डर कर भाग गया था।