फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   old farmer Jagat Singh brutally murdered with sharp weapon

Ghaziabad: धारदार हथियार से बुजुर्ग किसान की हत्या, शव मिलने से हड़कंप; ग्रामीणों में रोष...आंदोलन की चेतावनी

Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 05 Jul 2025 11:24 PM IST
सार

मोदीनगर के चूडियाला गांव में 80 वर्षीय किसान जगत सिंह की गन्ने के खेत में धारदार हथियार से हत्या कर दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने कहा कि जगत सिंह का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।

विज्ञापन
old farmer Jagat Singh brutally murdered with sharp weapon
वृद्ध किसान जगत सिंह की धारदार हथियार से हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के गांव चूडियाला में बदमाशों ने शनिवार सुबह खेत पर रखवाली करने गए वृद्ध किसान जगत सिंह की धारदार हथियार से ताबड़तोड़ पर कर हत्या कर दी। जगत सिंह का लहूलुहान शव उनके ही गन्ने के खेत में पड़ा मिला। बदमाशों ने जगत सिंह के  सिर,गर्दन और कमर पर धारदार हथियार से वार किए थे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय और थानाध्यक्ष भोजपुर  ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य एकत्र किए। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है।

विज्ञापन


गांव चूडियाला के रहने वाले 80 वर्षीय जगत सिंह किसान थे। परिवार में पत्नी हरवती व पुत्र विनोद कुमार और अरुण कुमार है। अरुण कुमार मेरठ में ऊॅर्जा निगम में संविदाकर्मी है,जबकि विनोद साथ में खेती करता है। विनोद ने बताया की जंगल में बेसहारा पशुओ का झुंड फसलो नुकसान पंहुचाता है। इसलिए किसान जगत सिंह रोजाना की तरह शनिवार सुबह सात बजे खेतो पर रखवाली करने चले गए। जगत सिंह दोपहर एक बजे तक घर नहीं लौटे तो परिजनों को चिंता हुई। परिजनों ने जगत सिंह की खोजबीन शुरू की। 
विज्ञापन


पत्नी हरवती शाम करीब चार बजे जगत सिंह को खोजते हुए खेत पर पहुंची। इसी दौरान उन्हें गन्ने के खेत के पास खून के निशान दिखे। वह निशान का पीछा करते हुए गन्ने के खेत में चली गई। करीब सौ मीटर अंदर जगत सिंह का लहूलुहान शव देखकर पत्नी की चीख निकल गई। शोर सुनकर मौके पर ग्रामीणों और किसानों की भीड़ जमा हो गई। हत्या से लोगों में आक्रोश पनप गया। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने शीघ्र घटना के खुलासे की मांग की। पुलिस ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा देकर शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवार की नहीं है कोई रंजिश, बदमाशों ने की निर्ममता से हत्या
ग्राम प्रधानपति अमित बैंसला और ग्रामीणों ने बताया कि जगत सिंह और  उनका परिवार बेहद सरल और साधारण है। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। किसान जगत सिंह रोजाना सुबह  खेत पर रखवाली के लिए जाते थे और पूर्वाहन 11 बजे तक लौट आते थे। शनिवार को जब वह 1 बजे तक वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। लगा कि कहीं बेसहारा पशुओ के झुंड ने तो हमला नहीं कर दिया। 

परिजनों और ग्रामीणों ने उनकी अलग अलग तलाश शुरू की। पत्नी हरवती को गन्ने के खेत में उनका लहूलुहान शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार किसान जगत सिंह पर बदमाशों ने निर्ममता से धारदार हथियार से ताबड़तोड़ वार किए थे।  घटनास्थल बता रहा था कि बदमाशों और जगत सिंह के बीच संघर्ष हुआ होगा। ग्रामीणों का कहना था कि जब जगत सिंह की किसी से रंजिश नहीं थी तो फिर उनकी इतनी बेरहमी से हत्या किसने की।


जगत सिंह का शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ। शरीर पर धारदार हथियार के निशान थे। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है।- ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed