फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Officials will be held accountable in the event of an electrical accident: MD

Ghaziabad News: बिजली दुर्घटना हुई तो अधिकारियों की जिम्मेदारी होगी तय-एमडी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 01:09 AM IST
विज्ञापन
Officials will be held accountable in the event of an electrical accident: MD
साहिबाबाद। मानसून में बिजली से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकने के लिए पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (पीवीवीएनएल) के प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने करंट से बचाव के निर्देश दिए हैं। उन्होंने एक सप्ताह में सुरक्षा संबंधी काम की हर रोज समीक्षा की बात कही है। साथ ही कहा कि विद्युत सुरक्षा के बाद भी यदि कोई हादसा होगा तो उसके लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। गौरतलब है कि जिले में पिछले सप्ताह बारिश के दौरान करंट लगने से सुरक्षा गार्ड और एक बच्चे की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

एमडी ने निर्देश दिए कि सभी विद्युत उपखंड अधिकारी और जेई अपने-अपने क्षेत्रों में सेंसर की सहायता से बिजली के पोल और ट्रांसफार्मरों की फेंसिंग की जांच कराएंगे। ट्रांसफार्मर फेंसिंग के भीतर सफाई कराई जाएगी और झाड़ियों की कटाई भी होगी। विद्युत सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाएगा। अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर कमियों को तुरंत दूर करना होगा। किसी भी तरह की लापरवाही या दुर्घटना होने पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारी की जिम्मेदारी तय की जाएगी। ऊर्जा निगम जोन-तीन के मुख्य अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि आदेश मिलते ही सभी आवश्यक कार्य शुरू करा दिए गए हैं। प्रबंध निदेशक ने लोगों से भी अपील की है कि जलभराव वाले स्थानों पर बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर के पास न जाएं। फेंसिंग को हाथ न लगाएं और कहीं खुला तार दिखाई दे तो तुरंत 1912 पर सूचना दें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed