फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Officials claim BLOs are in the field; applicants return after finding booths locked.

Ghaziabad News: अधिकारियों का दावा...बीएलओ फील्ड में, बूथ पर ताला देख लौट गए आवेदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
Officials claim BLOs are in the field; applicants return after finding booths locked.
मतदाता सूची में नाम जोड़ने, हटाने और संशोधन के लिए रविवार को विशेष कैंप लगाया गया, लेकिन कई बूथों पर बीएलओ नदारद मिले। कहीं बूथों पर ताले लटके मिले तो कहीं आधी-अधूरी ड्यूटी रही। दोपहर तक कई बूथों पर एक भी आवेदन नहीं आया, जबकि कई जगह आवेदक बूथ पर पहुंचे तो ताला देखकर निराश लौट गए।
विज्ञापन

मोदीनगर में रेलवे रोड स्थित रुकमणी मोदी महिला विद्यालय, हरमुखपुरी और गोविंदपुरी समेत कई बूथों पर दोपहर एक बजे के बाद बीएलओ नहीं मिले। शहर के अन्य बूथों पर भी यही हाल रहा। अधिकारियों का कहना है कि बूथों पर लोग कम आ रहे थे, इसलिए बीएलओ को फील्ड में घर-घर जाकर आवेदन लेने के लिए भेजा गया था। इसी कारण कई बूथ खाली मिले।
विज्ञापन

अधिकारियों ने भले ही बीएलओ को घर-घर भेजने का दावा किया, लेकिन जो लोग अपना काम लेकर बूथ पर पहुंचे, उन्हें निराशा हाथ लगी।दोपहर करीब एक बजे हरमुखपुरी स्थित प्रमिला मोदी कन्या जूनियर हाईस्कूल पहुंचे यशपाल और सुचेतापुरी निवासी नैतिक ने बताया कि वह मतदाता सूची में नाम चेक करने आए थे, लेकिन स्कूल के गेट पर ताला लटका मिला। रेलवे रोड स्थित रुकमणी मोदी महिला विद्यालय पहुंचे नवाब वर्मा ने बताया कि वह फॉर्म-6 की जानकारी लेने आए थे, लेकिन बूथ बंद मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed