फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   October 10 will be closed for a month from Haridwar Gangnahar

10 अक्तूबर को एक महीने के लिए हरिद्वार से बंद कर दी जाएगी गंगनहर

Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Mon, 03 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
October 10 will be closed for a month from Haridwar Gangnahar
गंगनहर को बंद ‌किया जाएया - फोटो : अमरउजाला

दशहरा की रात से टीएचए और नोएडा की कालोनियों में गंगाजल आपूर्ति एक महीने के लिए बंद हो जाएगी। दोनों क्षेत्रों में दिवाली पर भी लोगों को पानी का संकट झेलना पड़ेगा। गंगनहर की सफाई के लिए सिंचाई विभाग 10 अक्तूबर की आधी रात को हरिद्वार से नहर बंद कर देगा और फिर 9 नवंबर को चालू करेगा।

विज्ञापन


नहर बंदी का असर गाजियाबाद और नोएडा में 11 अक्तूबर से पड़ेगा। गंगाजल बंदी के दौरान नगर निगम अपनी ट्यूबवेलों से पानी की सप्लाई का दावा कर रहा है।वसुंधरा जोन की वैशाली, इंदिरापुरम, कौशांबी, रामप्रस्थ, चंद्र नगर, सूर्य नगर, राधाकुंज, बृज विहार और वसुंधरा में गंगाजल की सप्लाई होती है।
विज्ञापन


गंगाजल सप्लाई बंद होने के दौरान इन कालोनियों में निगम के 33 नलकूपों से आपूर्ति की जाएगी, लेकिन कालोनियों को पूरा पानी नहीं मिल पाएगा। गंगाजल प्लांट प्रभारी आरके अग्रवाल ने बताया कि सिंचाई विभाग ने लिखित सूचना भेजकर गंगनहर बंदी की सूचना दी है। 10 अक्तूबर की रात से गंगनहर में पानी बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर की रात से प्लांट बंद हो जाएगा। इसके बाद 9 नवंबर को गंगनहर चालू की जाएगी। 11 नवंबर को प्रताप विहार प्लांट तक पानी पहुंच जाएगा। 12 नवंबर से कालोनियों में सप्लाई सुचारु हो जाएगी।


12 क्यूसेक पानी की कमी, एक ही वक्त होगी आपूर्ति              
वसुंधरा जोन में पानी की डिमांड करीब 30 क्यूसेक है। नगर निगम को नलकूपों के जरिए मात्र 18 क्यूसेक ही पानी आपूर्ति कर पाएगा। एक महीने के दौरान 12 क्यूसेक पानी की कमी रहेगी, जिसकी वजह से एक वक्त सुबह दो घंटे ही पानी की आपूर्ति होगी।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed