फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Obsessed man, adamant on marriage, fires three rounds after reaching girlfriend's house

Ghaziabad News: शादी की जिद पर अड़े सिरफिरे ने प्रेमिका के घर पहुंचकर की तीन राउंड फायरिंग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Obsessed man, adamant on marriage, fires three rounds after reaching girlfriend's house
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में गैर संप्रदाय का युवक अपने दोस्त के साथ थार से कथित प्रेमिका के घर पहुंच गया। आरोपी ने प्रेमिका से शादी करने की जिद करते हुए तीन राउंड फायरिंग कर सभी को दहशत में डाल दिया। आरोपी ने गाली गलौज करते हुए युवती को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरातफरी मच गई। पुलिस ने युवती की तहरीर पर एक नामजद व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

मोहल्ला निवासी युवती ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि वह पिछले छह-सात वर्षों से हुसैन निवासी गांव सलाई को जानती है। रविवार की दोपहर आरोपी अपने एक दोस्त के साथ थार से उनके घर पहुंचा। आरोपी ने यहां उनसे शादी की जिद करते हुए तीन राउंड फायरिंग की।
विज्ञापन

युवती ने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक की तलाश की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसके बाद युवती अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंची और पुलिस से मामले की शिकायत की। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि युवती की तहरीर पर हुसैन निवासी गांव सलाई व एक अज्ञात युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed