फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Number of dengue patients reached near 300

Ghaziabad News: 300 के करीब पहुंची डेंगू के मरीजों की संख्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 01 Sep 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Number of dengue patients reached near 300
गाजियाबाद। जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या 300 के करीब पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 12 नए मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है जिसके बाद डेंगू संक्रमितों की संख्या 294 पहुंच गई है। एक दिन में 10 से अधिक लोगों में डेंगू के संक्रमण की पुष्टि हो रही है। डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए सीएमओ ने अस्पतालों में बेड की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पिछले वर्ष 900 से अधिक डेंगू के मरीज मिले थे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को मिली रिपोर्ट में से छह मरीज निजी अस्पताल और छह मरीज सरकारी लैब की जांच में मिले हैं। इसमें छह पुरुष और छह महिलाएं हैं, जिसमें पांच से सात वर्ष तक के बच्चे भी शामिल हैं। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. आरके गुप्ता ने बताया कि डेंगू नियंत्रण के लिए बृहस्पतिवार को 27 टीमों ने 34 अलग-अलग क्षेत्रों में 1302 घरों का सर्वे किया गया। यहां 36 घरों में लार्वा पाया गया। दो घरों के मालिक को नोटिस जारी किया गया।
विज्ञापन


पांच दिन में मिले संक्रमित
31 अगस्त - 12 संक्रमित
30 अगस्त - 10 संक्रमित
29 अगस्त - 13 संक्रमित
28 अगस्त - 10 संक्रमित
27 अगस्त - 13 संक्रमित
----
ओपीडी में मरीजों की संख्या रही कम, एक की मौत
गाजियाबाद। बृहस्पतिवार को ओपीडी में मरीजों की संख्या काफी कम रही। एमएमजी अस्पताल में कुल 300 मरीज पहुंचे वहीं, संयुक्त जिला अस्पताल में 100 मरीज ओपीडी में पहुंचे। त्योहार की वजह से अधिकतर चिकित्सक भी छुट्टी पर रहे। ओपीडी संविदाकर्मी और इन्टर्न के हवाले रही। बृहस्पतिवार को साहिबाबाद निवासी विक्रम (55) गंभीर हालत में इमरजेंसी में लाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मनोज चतुर्वेदी ने बताया कि मरीज को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजनों ने पोस्टर्माटम कराने से इन्कार कर दिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed