फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the post-mortem report There was also the scratchy

अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लापरवाही आई सामने

Thu, 15 Sep 2016 11:38 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Thu, 15 Sep 2016 11:38 PM IST
विज्ञापन
Now the post-mortem report There was also the scratchy
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 एक सप्ताह पहले होमगार्ड की बेटी की मौत डॉक्टरों की कथित लापरवाही से हुई थी। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डॉक्टरों की लापरवाही सामने आई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची की उम्र ही गलत लिख दी गई है। इसकी शिकायत पीड़ित ने सीओ सेकेंड से की है।
विज्ञापन


पीड़ित होमगार्ड दीपक शर्मा नूर नगर राजनगर एक्सटेंशन के रहने वाले हैं। उनकी तैनाती जिला कारागार में है। दीपक ने बताया कि 9 सितंबर की रात उसने अपनी डेढ़ वर्षीय बेटी सृष्टि को उल्टी-दस्त की शिकायत पर संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन


आरोप है कि चिकित्सकों ने उनकी बेटी को गलत इंजेक्शन लगा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस मामले में शनिवार सुबह दीपक ने कविनगर थाने में डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही उन्होंने बेटी के शव का पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया था। पुलिस के कहने पर डॉक्टरों ने बच्ची का पोस्टमार्टम किया। रिपोर्ट के अनुसार बच्ची की मौत बीमारी से हुई है। हालांकि बिसरा को फिलहाल सुरक्षित रख लिया गया है।

 बुधवार शाम करीब चार बजे पोस्टमार्टम रिपोर्ट दीपक के हाथ में आई तो उसमें उनकी बेटी की उम्र एक साल सात माह की जगह पांच साल चार माह लिखी थी। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी की उम्र नगर निगम द्वारा बनाए गए जन्म प्रमाण पत्र में 18 मई 2015 है।


पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी लापरवाही बरतने की शिकायत बृहस्पतिवार को दीपक ने सीओ सेकेंड से की। सीओ सेकेंड मनीष मिश्रा का कहना है मामले की जांच की जा रही है।  


मामले की अभी पूरी जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच की जाएगी और दोषी के खिलाफ कार्रवाई होगी।
 संजय अग्रवाल, एसीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed