फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Now the Minister of State will take the meeting of GDA officers

अब 12 को राज्यमंत्री लेंगे जीडीए अफसरों की मीटिंग

Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 10 Apr 2017 12:23 AM IST
विज्ञापन
Now the Minister of State will take the meeting of GDA officers
atul garg - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। लखनऊ में सीएम आदित्यनाथ योगी के सभी प्राधिकरणों की संयुक्त बैठक लेने के बाद अब 12 अप्रैल को राज्यमंत्री आवास सुरेश पासी जीडीए अफसरों के साथ बैठक करेंगे। इसमें जीडीए के बड़े प्रोजेक्ट की समीक्षा भी होगी।

विज्ञापन


इससे पहले शनिवार रात को लखनऊ में मुख्यमंत्री की बैठक में प्रमुख सचिव सदाकांत ने जीडीए समेत सभी प्राधिकरणों के बड़े डेवलपमेंट प्रोजेक्ट का प्रेजेंटेशन दिया। गाजियाबाद के मेट्रो और एलिवेटेड रोड के प्रोजेक्ट की भी सीएम ने जानकारी ली।
विज्ञापन


शनिवार रात करीब सवा आठ बजे से सवा नौ बजे तक  एक घंटे चली बैठक में सभी प्राधिकरणों के सीनियर अफसर भी मौजूद रहे। गाजियाबाद विकास प्राधिकरण से प्रभारी वीसी रवींद्र गोडबोले, चीफ इंजीनियर एससी द्विवेदी, अधिशासी अभियंता चक्रेश जैन बैठक में मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने बैठक में एक-एक प्राधिकरण के अफसरों से वार्ता नहीं की, बल्कि सभी प्राधिकरणों की ओर से प्रमुख सचिव आवास ने योजनाओं का प्रेजेंटेशन दिया। जीडीए के प्रभारी वीसी रवींद्र गोडबोले ने बताया कि बैठक में प्रेजेंटेशन अच्छा रहा।


मुख्यमंत्री और प्रमुख सचिव आवास ने मेट्रो और एलिवेटेड रोड समेत वर्तमान में चल रहे डेवलपमेंट के सभी प्रोजेक्ट को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि 12 अप्रैल को राज्यमंत्री आवास ने गाजियाबाद समेत तीन प्राधिकरणों की समीक्षा बैठक बुलाई है। प्रभारी वीसी ने बताया कि बैठक की तैयारियां की जा रही हैं। जीडीए की ओर से सभी प्रोजेक्ट का डाटा अपडेट कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed