फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ...Now the contractor's family has come forward, stating that the source of the gunpowder must be investigated.

Ghaziabad News: ...अब ठेकेदार के परिजन आए सामने, बोले- कहां से आया बारूद होनी चाहिए जांच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
...Now the contractor's family has come forward, stating that the source of the gunpowder must be investigated.

विज्ञापन
साहिबाबाद। लाजपत नगर के सामुदायिक केंद्र में सोमवार को रावण का पुतला तैयार करते समय हुए धमाकों के मामले में अब ठेकेदार के परिजन सामने आए हैं। ठेकेदार अनिल के भाई कपिल व मोहित ने कहा कि उनका परिवार लंबे समय से रामलीला में पुतले के पुतले बनाने का काम करता आ रहा है। यह उनका पुश्तैनी काम है, लेकिन वे पटाखे या बारूद बनाने का काम नहीं करते। परिजनों ने सवाल उठाया है कि सामुदायिक केंद्र में ज्वलनशील सामग्री किसने और क्यों रखी थी, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं, पुलिस मामले में लगातार कॉलोनी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी हुई है।
परिजनों के मुताबिक, वह अब एक दिन में पहुंचकर इस मामले में साहिबाबाद थाने में शिकायत दर्ज कराएंगे। उनका आरोप है कि परिवार के तीन सदस्य इस हादसे का शिकार हुए हैं। कट्टों में ज्वलनशील पदार्थ या जो बारूद रखा था उसे वहां किसने पहुंचाया, इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। वहीं, परिजनों ने बताया कि दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती रजत उर्फ रानू की स्थिति में थोड़ा सुधार है। वहीं, राजू की स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। सफदरजंग अस्पताल में भर्ती ऋषभ और महेंद्र की हालात भी गंभीर हैं।
विज्ञापन

बता दें कि शनि चौक पुलिस चौकी के सामने करीब 100 मीटर की दूरी पर रावण का पुतला तैयार करने के दौरान पांच धमाके हुए। हादसे में पिता-पुत्र समेत कुल सात लोग घायल हो गए। मंगलवार सुबह राजीव गांधी अस्पताल में ठेकेदार अनिल कुमार (51) की उपचार के दौरान मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed